Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया नौटंकी : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    भाजपा ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया नौटंकी : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जेसीसीसी की परीक्षा में 25-25 लाख में बिके प्रश्न पत्र के मुद्दे पर कांग्रेस मौन,
    -नीट छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू : प्रतुल शाहदेव
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के द्वारा नीट के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में जेएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में 25-25 लाख में प्रश्न पत्र लीक करने का मामला सामने आया। उस समय कांग्रेस खामोश रही। उसके ठीक पहले जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। उस समय भी कांग्रेस को सांप सूंघ गया था। लगातार प्रश्न पत्र लीक के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी कहीं ना कहीं कांग्रेस का हाथ पेपर लीक करने वाले गिरोह के साथ होने की ओर इशारा कर रही है। तेजस्वी यादव के पीए प्रीतम पर भी सिकंदर यदुवंदी के साथ नीट के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप पर भी कांग्रेस आश्चर्यजनक रूप से खामोश है। प्रतुल ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने साफ कहा है कि .001% छात्रों के साथ भी अन्याय नहीं होगा। सरकार न्यायालय के आदेश के अनुसार चलेगी। केंद्र सरकार पटना पुलिस के भी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जहां प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगा था।

    कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी और पोषक
    कांग्रेस के पास घोटाले की एक लंबी लिस्ट है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपनी ही सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में अपने ही तीन विधायकों के खिलाफ अपने ही एक अन्य विधायक से मुकदमा करके उन्हें जेल भिजवाया था। मंत्री आलमगीर आलम पर 3000 करोड़ के टेंडर कमीशन घोटाले का आरोप लगा। उसके बावजूद उनका इस्तीफा लेने में लगभग एक महीने का समय लगा दिया गया। जेल में बंद होने के बावजूद आज तक कांग्रेस ने उनको ना तो निलंबित किया ना स्पष्टीकरण मांगा। यह साफ है कि कहीं ना कहीं कांग्रेस भी इस लूट के खेल में उपकृत होती थी। प्रदेश की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का क्या रवैया और इतिहास रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंग रेप में दोषी अनिकेत सांगा समेत तीन को बीस साल कैद
    Next Article झारखंड में महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1000 रुपए:25-50 साल की उम्र वाली महिलाओं को मिलेगा फायदा, अगस्त से खाते में आएंगे पैसे
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version