Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंचीं कल्पना, जनता की समस्याओं की टटोल रहीं नब्ज, ऑन द स्पॉट समस्याओं के समाधान का निर्देश
    Top Story

    विधायक बनने के बाद पहली बार गांडेय पहुंचीं कल्पना, जनता की समस्याओं की टटोल रहीं नब्ज, ऑन द स्पॉट समस्याओं के समाधान का निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन विधानसभा क्षेत्र गांडेय पहुंचीं। इस दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों से मिल कर गांडेय की समस्याओं की नब्ज टटोलने का प्रयास करती दिखीं। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर उसके समाधान का निर्देश भी दिया। कुछ समस्याओं के निदान को लेकर ऑन द स्पॉट निर्देश दिया। विधायक को पहली बार अपने बीच पाकर जनता का दिल भी बाग-बाग हुआ। कोई माला पहना कर तो कोई जोहार कर अभिनंदन करता दिखा। कल्पना सोरेन भी जनता के बीच हाथ जोड़ कर आभार जताती नजर आयीं। कई जगहों पर उन्होंने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली। कल्पना सोरेन तीन दिनों तक गांडेय की जनता के बीच रहेंगी। इस दौरान जन समस्याओं से नजदीक से रू-ब-रू होंगी। साथ ही इसके निदान की दिशा में भी पहल करेंगी। कल्पना सोरेन से मिलने काफी संख्या में लोग जुटे। कई मुखिया भी इस दौरान कल्पना सोरेन से मिले और गांडेय इलाके की जनसमस्या कर चर्चा की। इस दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी कल्पना सोरेन के साथ मौजूद थे।

    आते ही अधिकारियों के साथ की बैठक
    विधायक कल्पना सोरेन ने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पहुंच कर आमजनों का आभार प्रकट किया और उनकी समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। गिरिडीह स्थित सर्किट हाउस में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिये। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी थे। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ के अलावे कई अधिकारी मौजूद रहे। कल्पना सोरेन ने सबसे पहले सभी अधिकारियों से एक-एक कर परिचय लिया और इसके बाद गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये।

    धरातल पर दिखेगा काम: कल्पना
    इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान गांडेय की जनता से पहली बार मुखातिब होने का मौका मिला। अब विधायक बनने के बाद पहली बार उनके पास जाकर उनकी समस्याओं को जानने का मौका मिला है। अब आमने-सामने लोग खुल कर विधायक से मिल पायेंगे। अभी तक कागजों पर कितना काम चल रहा है और वह काम धरातल पर कितना हुआ है, यह देखना होगा। जनता की समस्याओं का निदान सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर करके दिखायेंगे। काम करके दिखाना है, बोल कर काम करने वालों पर विश्वास नहीं करती। यहां की जनता ने चुना है, तो काम करके दिखाऊंगी। आनेवाले चार महीने के अंदर बहुत कुछ करना है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची विवि: 125 गेस्ट टीचर को वेतन के लाले, 13 माह से नहीं मिला वेतन, आज कुलपति का घेराव
    Next Article लातेहार में स्कूल का पानी पीने से 20 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version