Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले छोड़ेंगे अपना पद छोड़ने की घोषणा की
    स्पोर्ट्स

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले छोड़ेंगे अपना पद छोड़ने की घोषणा की

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले ने घोषणा की है कि वह आगामी सत्र के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। पिछले 13 वर्षों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़े हॉकले ने जून 2020 में सीए के अंतरिम सीईओ के रूप में पद संभाला था। इसके 11 महीने बाद स्थायी सीईओ बनाए गए थे।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी विज्ञप्ति में हॉकले ने कहा, “यह एक कठिन निर्णय था। हालांकि एक ब्लॉकबस्टर ग्रीष्मकाल के वादे के बाद और हमारी पांच साल की रणनीतिक योजना अच्छी तरह से आगे बढ़ी है, यह सही समय है कि मैं आगे बढूं और नई चुनौती लूं। बोर्ड के पास अपने अगले सीईओ को खोजने के लिए पर्याप्त समय है ताकि वर्तमान में मौजूद मजबूत नींव पर काम किया जा सके।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि निक ने बोर्ड को सलाह दी थी कि सीईओ के रूप में उनकी अगली ग्रीष्म ऋतु अंतिम होगी। बेयर्ड ने कहा कि सीईओ के रूप में, निक ने महामारी के दौरान अभूतपूर्व चुनौती के दौर में खेल को संभाला और महत्वपूर्ण विकास और स्थिरता प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि निक कहते हैं, उनका पूरा ध्यान हमारे प्रशंसकों, खिलाड़ियों, प्रसारकों, साझेदारों और पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक और सफल ग्रीष्मकाल प्रदान करने पर है और अगले वर्ष जब वह पद से हटेंगे तो उनकी विरासत और उपलब्धियों का जश्न मनाने का समय होगा।”

    बेयर्ड ने कहा कि निक के निर्णय का समय बोर्ड को एक सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने की अनुमति देता है और हम शीघ्र ही उनके उत्तराधिकारी को खोजने और नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

    हॉकले के मार्च 2025 के अंत तक पद छोड़ने की उम्मीद है या संभवतः उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया के आधार पर बाद में भी पद छोड़ सकते हैं।

    उपलब्धियों से भरा कार्यकाल
    हॉकले को जून 2020 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था और फिर ग्यारह महीने बाद स्थायी सीईओ बनाया गया। उनके कार्यकाल के दौरान महिला और पुरुष दोनों टीमों ने टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जीता और पुरुष टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी विजेता बनी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1988 के बाद 2022 (24 वर्षों बाद) में पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया। हॉकले 2012 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 07 अगस्तः हर कोई नहीं हो सकता गीत सेठी
    Next Article कांग्रेस का एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान शुरू, सरकार की योजनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण

      May 18, 2026

      युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

      May 3, 2026

      थॉमस कप के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत को कांस्य पदक, बीएआई ने बताया बड़ी उपलब्धि

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार
      • पेंशन भुगतान में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, कहा- 40 साल सेवा देने वालों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं
      • पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई
      • ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण
      • अमित शाह ने छग में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version