Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 27 अगस्तः बल्लेबाजी के महानायक का जन्म
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 27 अगस्तः बल्लेबाजी के महानायक का जन्म

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया भर में बल्लेबाजी के पर्याय माने जाने वाले डॉन ब्रेडमैन का जन्म 27 अगस्त, 1908 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। 25 फरवरी 2001 को 93 वर्ष की उम्र में इस महान क्रिकेट खिलाड़ी का निधन हो गया।

    ब्रैडमैन ने अपना टेस्ट करियर 30 नवंबर 1928 को इंग्लैंड में खिलाफ शुरू किया था लेकिन पहली पारी में महज 18 और दूसरी पारी में केवल 1 रन बना कर आउट हो गए। इंग्लैंड ने यह टेस्ट मैच 675 रनों से जीत लिया। उन्होंने अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने 12 दोहरे शतक, 29 शतक और 13 अर्द्धशतक लगाये। खास बात यह है कि ब्रैडमैन ने अपने करिअर में केवल 6 छक्के लगाए जबकि उन्होंने कुल 681 चौके लगाए। ब्रैडमैन ने टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर 334 रन बनाया था जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 452 रन था। इन्हीं उपलब्धियों के कारण उनको 19 नवम्बर 2009 को आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

    सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की महानता को स्वीकार करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किये और 27 अगस्त 2008 को इनकी जन्मशती पर ऑस्ट्रेलिया में $5 मूल्य की स्वर्ण मुद्राएँ भी जारी की गईं थीं। ब्रैडमैन ने अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच 14 अगस्त 1948 को इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला जिसकी पहली पारी में ब्रैडमैन शून्य पर आउट हो गये थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट मैच जीत कर खेल के इस महान शख्सियत को शानदार विदाई दी थी।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1604- अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब में गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।

    1781- हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

    1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

    1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

    1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

    1979- आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

    1985- नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट कर जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

    1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

    1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

    1999-सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

    भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

    2003- 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

    2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

    2009- मायावती को बसपा अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार चुना गया। दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।

    2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो समुदायों के बीच दंगे भड़के।

    जन्म

    1993- सी. ए. भवानी देवी – भारतीय महिला तलवारबाज़ हैं।

    1972- भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा, ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध हैं।

    1957- एन. वी. रमण – भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

    1859- देश के महान उद्योगपति दोराबजी टाटा, जिन्होंने टाटा स्टील की नींव रखी।

    1907- सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन।

    निधन

    2010- रवीन्द्र केलकर – कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।

    2006- ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।

    1976- मुकेश- भारतीय पार्श्वगायक।

    1982- मां आनंदमयी- आध्यात्मिक गुरु।

    1997- मगंती अंकीनीडु- तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।

    1997- आनन्द सिंह – पाँचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

    1997- पी. अंकीनीडु प्रसाद राव – पाँचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।

    1979- लॉर्ड माउंटबेटन- ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।

    1963 – इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी- खाकसार आंदोलन के जनक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले जारी किए उम्मीदवारों के नाम, फिर बीजेपी ने क्यों बदल दी लिस्ट जानें
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीस से की बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version