Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रोहिंग्या समुदाय की सहायता के लिए यूएई ने बढ़ाया कदम, देगा 70 लाख डॉलर
    दुनिया

    रोहिंग्या समुदाय की सहायता के लिए यूएई ने बढ़ाया कदम, देगा 70 लाख डॉलर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जेनेवा| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के मुश्किलों को कम करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से 70 लाख डॉलर की राशि देने की घोषणा की है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सोमवार को ‘रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर संकल्प सम्मेलन’ में की गई।

    यूएई की विदेश मंत्री मैथा बिंत सलेम अल शमसी ने बांग्लादेश द्वारा रोहिंग्या समुदाय को दी जा रही सहायता को सराहा। म्यांमार के रखाइन प्रांत में फैली हिंसा के बाद 6,00000 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी भाग कर बांग्लादेश आ गए हैं।

    उन्होंने कहा कि रोहिंग्या के विरुद्ध किया गया अत्याचार सिर्फ शरणार्थी या विस्थापित लोगों के बारे में नहीं है जिन्होंने सुरक्षा की तलाश में अपना घर छोड़ा बल्कि यह ऐसे अपराध हैं जिसमें हजारों निर्दोष नागरिकों को मारा गया और विस्थापित किया गया और इतना ही नहीं उन्हें उनके ही देश में उनके मूल अधिकारों से वंचित किया गया।

    उन्होंने कहा कि इस अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा सहन की गई क्रूरता व परिस्थिति मानवता के विरुद्ध अपराध है। यह मानवता व नैतिक मूल्यों के बुनियादी मानकों, अल्पसंख्यकों के अधिकार व धार्मिक आस्था की स्वतंत्रता को पूरा नहीं करती है।

    अल शमसी ने कहा कि यूएई इन सबको रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के साथ एकीकृत रुख और तत्काल उपाय अपनाने की जरूरत पर जोर देता है और जो भी इस सबके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ जिम्मेदारी तय करने भी जोर देता है।

    मंत्री ने कहा कि यूएई रोहिंग्या के स्थिति पर नजर बनाए रखेगा और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने में सहायता करेगा। इस सम्मेलन में विभिन्न देश रोहिंग्या संकट के लिए 33.5 करोड़ डॉलर देने पर सहमत हुए। इस प्रकार, छह महीने के अंतराल पर रोहिंग्या समुदाय को दी गई कुल मानवीय सहायता 43.4 करोड़ डॉलर हो गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभी विकास दर कम है लेकिन आगे बढ़ेगी- सरकार ने बताया मास्टर प्लान!
    Next Article 2015 मक्का क्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को नहीं मिलेगा कोई मुआवज़ा!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम

    June 21, 2025

    रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

    June 19, 2025

    राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
    • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
    • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
    • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
    • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version