Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»23 तारीख तय करेगा 24 साल के झारखंड को कौन चाहिए
    विशेष

    23 तारीख तय करेगा 24 साल के झारखंड को कौन चाहिए

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 22, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    पांच साल की मेहनत का फल चाहे जिसे मिले, विकास ही सबका लक्ष्य

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    बस कुछ घंटे और। फिर दुनिया के सामने होगी 24 साल के झारखंड की सबसे बड़ी पंचायत, यानी विधानसभा के छठे संस्करण की तस्वीर। इस विधानसभा में कौन किधर बैठेगा, यह तय हो जायेगा और इसके साथ ही झारखंड की विकास यात्रा का नया अध्याय भी शुरू होगा। पांच साल की सियासी खेती में की गयी मेहनत के बाद अब फसल पक कर तैयार है और इसके काटने का समय आ गया है। कभी भारत में राजनीति की प्रयोगशाला के रूप में चर्चित इस राज्य ने सियासी मैदान में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इतना तय है कि इसके बावजूद विकास की इसकी भूख खत्म नहीं हुई है और न इसके सपनों में जंग लगे हैं। झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता छठी विधानसभा में चुन कर आनेवाले अपने सियासी रहनुमाओं से अब यही उम्मीद लगाये बैठी है कि वे इस राज्य को विकास के रास्ते पर कितनी तेजी से आगे ले जाते हैं। आज पूरा झारखंड इस बात का हिसाब-किताब कर रहा है कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य ने क्या हासिल किया और क्या खोया। राजनीतिक स्थिरता के एक दशक के बाद झारखंड में इस बार का चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हो, सत्ता चाहे जिसे मिले, एक बात तय है कि यहां के लोग अब राजनीति की पथरीली जमीन को जानने-समझने लगे हैं। विकास की अपनी भूख और आगे बढ़ने के अपने सपने को पंख देने के लिए झारखंड अब हर वह जतन करने को तैयार है, जिस पर सवार होकर सियासी ताकतें चुनावी फसल काटती हैं। झारखंड को चुनाव परिणाम का इंतजार है और साथ ही इस बात का भी इंतजार है कि उसके फैसले से विधानसभा का क्या रंग उभरता है। शायद झारखंड का यह एक मात्र ऐसा विधानसभा चुनाव है, जहां कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक विशेषज्ञ खुले तौर पर नहीं कह सकता कि राज्य की कमान किस ओर जाने वाली है, या कौन सा प्रत्याशी जीतने ही वाला है। इस बार की फाइट सही मायने में टक्कर वाली ही हुई है। यह झारखंड के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि वोटर्स ने भी इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जनमानस के इन सवालों की पृष्ठभूमि में क्या हैं झारखंड की समस्याएं, कैसे विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है झारखंड, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    झारखंड, यानी दुनिया के सबसे लोकतंत्र के राजनीतिक नक्शे पर 24 साल पहले 15 नवंबर, 2000 को 28वें राज्य के रूप में उभरा राज्य, जिसने इन 24 सालों में 13 मुख्यमंत्री देखे, तीन बार राष्ट्रपति शासन देखा और एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनते भी देखा। कभी झारखंड का नाम आते ही जेहन में तस्वीर उभरती थी सियासी लिहाज से अस्थिर राज्य की, राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में चर्चित प्रदेश की, लेकिन इस राज्य के लोगों ने एक दशक पहले इस कलंक को मिटा दिया है। यह राज्य अपनी छठी विधानसभा चुनने के लिए मतदान कर चुका है और अगले कुछ घंटे में यहां के करीब 2.58 करोड़ मतदाताओं का फैसला दुनिया के सामने आ जायेगा। लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस राज्य की सियासी तस्वीर क्या है और क्या है इसका चुनावी इतिहास।

    अब तक किसी दल को अकेले बहुमत नहीं मिला
    अलग राज्य बनने के 14 साल तक झारखंड ने जो राजनीतिक अस्थिरता झेली, उसके पीछे है यहां की सत्ता का वह अंकगणित, जिसे साध कोई भी सियासी दल बहुमत के लिए जरूरी 41 के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। झारखंड विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 81 है। इस सदन में बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 41 सीटों का है। देखने में यह संख्या भले ही कम लग रही हो, लेकिन झारखंड के चुनावी समर में उतरने वाले हर दल के लिए यही संख्या किसी बहुत ऊंची चोटी से कम नहीं। कम से कम अभी तक हुए चार विधानसभा चुनावों में तो कोई भी दल इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। 2014 में भाजपा को 37 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी और यही यहां के चुनावी इतिहास में किसी दल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    2009 में चार दलों ने पार की थी दहाई की संख्या
    झारखंड चुनावों के अतीत पर नजर डालें, तो अब तक केवल एक चुनाव में ऐसा हो सका है, जब चार पार्टियों को 10 या उससे ज्यादा सीटों पर जीत मिली थी। ऐसा 2009 के विधानसभा चुनाव में हुआ था, जब भाजपा और झामुमो, दोनों ही पार्टियों को 18-18 सीटों पर जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने भी 14 और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 11 सीटें जीती थीं। 2009 के विधानसभा चुनाव से पहले या उसके बाद ऐसा कभी नहीं हुआ जब तीन से ज्यादा पार्टियों की सीटें दो अंकों में पहुंची हों।

    दो चुनावों में 30 के फेर में फंसे सियासी दल
    राज्य के दो चुनाव ऐसे भी रहे, जब सियासी दल 30 के फेर में फंसे। 2005 में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरी, लेकिन सीटें उसकी 30 थीं। यही इतिहास दोहराया गया 2019 में भी, जब झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसकी सीटें भी 30 ही रहीं। 2005 में झामुमो 17 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी और तीसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस के पास नौ सीटें थी। 2019 के चुनाव में भी नंबर तीन कांग्रेस ही रही, लेकिन सीटें इस बार 16 थीं।

    अब झारखंड की चुनौतियों की बात
    आज केवल झारखंड ही नहीं, पूरी दुनिया उस सियासी फसल के कटने का इंतजार कर रही है, जिसे झारखंड में पिछले पांच साल में तैयार किया गया है। राज्य के मतदाताओं ने छठी विधानसभा के लिए अपना फैसला सुना दिया है और इस फैसले की जानकारी कुछ घंटे बाद दुनिया को मिल जायेगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस फसल के पौष्टिक तत्व केवल उस सियासतदानों को मिल जायेंगे, जो राज्य की सत्ता पर बैठेंगे या फिर यहां की साढ़े तीन करोड़ जनता तक भी उस पौष्टिकता को पहुंचाया जायेगा।

    देश के आर्थिक विकास की दौड़ में झारखंड अभी बहुत पीछे है, यह बात सभी जानते हैं, लेकिन इस पिछड़ेपन का कारण क्या है, इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया गया। चुनाव परिणाम के इंतजार में बीत रहा आज का दिन उन सवालों पर विचार करने और उन चुनौतियों से पार पाने का रास्ता तलाशने का भी अवसर है, जिसने इस राज्य के विकास की गाड़ी में ब्रेक लगा रखा है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि झारखंड ने इन 24 सालों में प्रगति भी की है, लेकिन वह काफी नहीं है। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर के अलावा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के स्तर पर अब भी बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है।

    इस चुनाव परिणाम का एक रस यह भी होगा कि इसमें उस युवा का फैसला भी नजर आयेगा, जो झारखंड में पैदा हुआ है। इस परिणाम से यह पता चलेगा कि झारखंड में पैदा हुआ वह बच्चा कितना जिम्मेवार, कितना वयस्क और कितना जागरूक बन पाया है। यह भी एक हकीकत है कि तमाम ऊंचाइयां हासिल करने के बावजूद कुछ ऐसी चुनौतियां झारखंड के सामने मुंह बाये खड़ी हैं, जिन्हें हमेशा के लिए खत्म करना अब जरूरी हो गया है।

    इन तमाम परिस्थितियों के बीच चुनाव परिणाम जानने की अकुलाहट से इतर एक ही बात झारखंड बार-बार कह रहा है और वह यह कि चुनाव मैदान की कड़वाहट को भूल कर अब बात राज्य-समाज के विकास की हो, आगे बढ़ने की हो और देश के विकास की दौड़ में आगे आने की हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदीप यादव की गाड़ी का एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
    Next Article अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ ने डब्ल्यूएसकेएल 2025 को दी मंजूरी 
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब ऑपरेशन घुसपैठिया भगाओ

      June 4, 2025

      झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल

      June 3, 2025

      अमित शाह की नीति ने तोड़ दी है नक्सलवाद की कमर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version