Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»साल 2025 में पैदा हुए बच्चे जेन बीटा कहलायेंगे
    विशेष

    साल 2025 में पैदा हुए बच्चे जेन बीटा कहलायेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टेक्‍नोलॉजी सोसाइटी और कल्‍चर में बड़े बदलाव लायेगी ये जेनेरशन
    एडवांस्ड तो होंगे लेकिन चुनौतियां भी बहुत होंगी

    साल 2025 का आगमन हो चूका है। इसी के साथ एक नयी पीढ़ी की शुरूआत हो चुकी है। आपने जेन जी और अल्‍फा जनरेशन के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन अब हम नये साल में एक नयी पीढ़ी देखने जा रहे हैं, जिसे जनरेशन बीटा के नाम से जाना जायेगा। यानी जो बच्‍चे 2025 में पैदा होंगे, वे जनरेशन बीटा कहलायेंगे। जाहिर तौर पर यह जनरेशन अब तक की सबसे स्‍मार्ट और एडवांस जनरेशन होगी। क्‍योंकि ये बच्‍चे ऐसे युग में पैदा होंगे, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और वर्चुअल रियलिटी जैसी टेक्‍नोलॉजी मौजूद होगी। आखिर क्‍या है जनरेशन बीटा और क्‍या है बच्‍चे के जन्‍म से इसका संबंध बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवादाता राहुल सिंह।

    मिलेनियल्स, जेन जी, जेन अल्फा के बाद अब जेन बीटा
    मिलेनियल्स और जेन जी जैसे शब्दों के बारे में तो आपने अब तक खूब सुना होगा। ये शब्द अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों को दशार्ते हैं। ऐसे में, अब एक नयी पीढ़ी आ रही है जिसे जेन बीटा कहा जा रहा है। ये वे लोग हैं जो 2025 से 2039 के बीच पैदा होंगे। जेन बीटा के पहले जेन अल्फा (2010-2024 में पैदा हुए) और उसके पहले जेन जेड (1997-2012 में पैदा हुए) आये थे। ये नाम देने का एक तरीका है। जैसे-जैसे समय बदलता है, नयी पीढ़ी आती है और उन्हें अलग नाम दिये जाते हैं। जेन अल्फा से शुरू करके, लोगों ने ग्रीक वर्णमाला के अक्षरों का इस्तेमाल करके इन पीढ़ियों के नाम रखने शुरू किये। तो जेन अल्फा के बाद जेन बीटा आया और आगे भी इसी तरह के नाम दिये जायेंगे।

    नये युग की शुरूआत
    साल 2025 से पैदा होने वाली पीढ़ी जनरेशन बीटा कहा जा रहा है। यह नाम इसलिए रखा गया है क्‍योंकि इससे पहले वाली जनरेशन का नाम अल्‍फा था। सोशल रिर्सर्चर मार्क मैकक्रिंडल के अनुसार, यह पीढ़ियों के नामकरण का एक तरीका है। इससे यह पता चलता है कि इतिहास में एक नये युग की शुरूआत होने जा रही है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि इस दौर में पैदा होने वाले बच्‍चे बहुत भाग्‍यशाली होंगे। क्‍योंकि वे 22वीं शताब्‍दी को देख पाएंगे। ऐसा मौका हर बच्‍चे को नहीं मिलता। ये लोग बहुत किस्‍मत वाले होते हैं। मार्क मैकक्रिंडल का अनुमान है कि 2035 तक पूरी दुनिया की 16 प्रतिशत आबादी जनरेशन बीटा की ही होगी। यह पीढ़ी टेक्‍नोलॉजी सोसाइटी और कल्‍चर में कई बड़े और महत्‍वपूर्ण बदलाव लायेगी। अनुमान है कि इस नयी जनरेशन के बच्‍चे बड़े होकर ऐसा जीवन जियेंगे, जहां न केवल गाड़ियां खुद चलेंगी, बल्कि सेहत का ध्‍यान रखने के लिए भी टेक्‍नोलॉजी का ही सहारा लिया जायेगा। कुल मिलाकर इस युग के बच्‍चे कंप्‍यूटर से बनी दुनिया में घूमेंगे।

    जनरेशन बीटा के बच्‍चों के लिए कई चुनौतियां
    एक्सपर्ट मानते हैं कि तकनीकों का युग जनरेशन बीटा के बच्‍चों के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आयेगा। इनसे निपटने के लिए बच्‍चों को न केवल मिलनसार बल्कि होशियार भी बनना पड़ेगा। इतना ही नहीं, बच्‍चों को नये बदलावों के साथ खुद को ढालना भी जल्‍द सीखना होगा। जेन बीटा यानी 2025 में जन्मे बच्चे, एक ऐसी दुनिया में पलेंगे जहां हर चीज एक क्लिक दूर होगी। उनके पास हर तरह की टेक्नोलॉजी होगी, जैसे स्मार्टफोन, कंप्यूटर और रोबोट, लेकिन साथ ही उन्हें कई बड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। जैसे कि धरती का तापमान बढ़ना, शहरों का बहुत बड़ा होना और दुनियाभर में लोगों की जनसंख्या बढ़ना। इन समस्याओं से निपटने के लिए जेन बीटा को बहुत होशियार और मिलनसार होना होगा। उन्हें इन बदलावों के साथ खुद को ढालना सीखना होगा और दूसरों की मदद करना भी सीखना होगा। यानी जेन बीटा के पास बहुत सारी सुविधाएं होंगी, लेकिन उन्हें कई चुनौतियों का भी सामना करना होगा। उन्हें इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पीएम मोदी के सामने उठाएंगे जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा’, बोले उमर अब्दुल्ला
    Next Article ओलंपिक बैडमिंटन चैंपियन हुआंग ने लिया चीनी राष्ट्रीय टीम से संन्यास 
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब ऑपरेशन घुसपैठिया भगाओ

      June 4, 2025

      झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल

      June 3, 2025

      अमित शाह की नीति ने तोड़ दी है नक्सलवाद की कमर

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version