Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»नए प्रकार का भ्रष्टाचार
    विशेष

    नए प्रकार का भ्रष्टाचार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नए प्रकार का भ्रष्टाचार
    पैराडाइज पेपर्स लीक मामले ने एक बार फिर देश में नए प्रकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। लेकिन बड़ी चालाकी से इन लोगों को बचा भी लिया गया है। सबसे अहम बात है कि क्या इसकी निष्पक्ष जांच हो पाएगी और दोषियों को सजा होगी। एक ओर सरकार देश में भ्रष्टाचार के विरोध और ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर ये चतुर चालाक लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर फर्जी कंपनियां बना कर अपना धन विदेशों में छिपा देते हैं। इससे भारी भरकम राजस्व की क्षति हो रही है। इस प्रकार के भ्रष्टाचार के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। इससे पहले भी पनामापेपर्स लीक प्रकरण में भी देखा गया कि जांच की लीपोपोती करके सरकार रह गई। अभी तक इस दिशा में कोई नतीजा सामने नहीं आया। ऐसे मे पैराडाइज पेपर्स में भी शायद ही कोई पकड़ा जाए। यह विश्व के विशाल लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। आम जनता को कम से कम यह अहसास होना चाहिए कि हमारे कर के पैसों को लूटा नहीं जा सकता। लेकिन सरकार हो या विपक्ष, इसमें सब फंसे हैं। कमाल यह है कि दोनों तरफ चुप्पी छाई हुई है।
    ’मिथिलेश कुमार, भागलपुर

    संसाधनों की लूट
    मनुष्य अपने जीविकोपार्जन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करता आया है। आदिम-मानव पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर था। उस समय जनसंख्या का घनत्व कम था, मनुष्य की आवश्यकताएं सीमित थीं और प्रौद्योगिकी का स्तर नीचे था। उस समय संरक्षण की समस्या नहीं थी। कालांतर में मनुष्य ने संसाधनों के दोहन की प्रौद्योगिकी में विकास किया। वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास द्वारा मनुष्य संसाधनों का दोहन करने लगा। आज आधुनिक तकनीकी की सहायता से संसाधनों का दोहन और भी बड़े पैमाने पर होने लगा है। जनसंख्या की निरंतर वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। मानव की उपभोग करने की मांग दिनोंदिन बढ़ी है। इस होड़ ने यह आशंका उत्पन्न कर दी है कि कहीं ये संसाधन शीघ्र समाप्त न हो जाएं और पूरी मानवता के जीवन पर ही प्रश्नचिह्न न लग जाए।
    ’सुशील कुमार वर्मा, गोरखपुर

    बढ़ता तनाव
    शहरीकरण के विष ने हमें हिला कर रख दिया। चाहे वह हमारे रिश्ते हों या हमारा वातावरण। चारों ओर शहरीकरण का विष दिखाई देता है। आज हर इंसान अपने आप में गुम है। अपने आसपास सब कुछ भूलता जा रहा है। ज्यादा कमाने के चक्कर में अपने बच्चों, परिवार और समाज से भी दूर होता जा रहा है। रिश्तों में भी व्यापार समा गया है। अपने-पराए की पहचान ही खत्म हो गई है। लिहाज और मुरौव्वत पराई चीज हो गई है। यही वजह है कि शहरी जीवन में तनाव बढ़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशील मोदी ने लालू पर कोलधन को सफेद बनाने का आरोप लगाया
    Next Article आय बनाम खुशहाली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

    June 8, 2025

    राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

    June 7, 2025

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version