Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 489 अंक उछला
    बिजनेस

    शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 489 अंक उछला

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 20, 2025Updated:March 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में तेजी कायम है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 488.70 अंक यानी 0.65 फीसदी की उछाल के साथ 75,937.74 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 160.25 अंक यानी 0.70 फीसदी चढ़कर 23,067.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

    शेयर बाजार में यह तेजी तब आई है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने टैरिफ संबंधी चिंताओं के बावजूद अपने ब्याज दरों में कटौती के अनुमानों को बरकरार रखा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में तेजी और 5 शेयरों में गिरावट दिख रहा है। बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में आईटी, बैंकिंग और ऑटो के शेयरों में ज्यादा बढ़त है।

    आज शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स एक समय 500 अंक यानी 0.66 फीसदी बढ़कर 75,950 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 127 अंक यानी 0.56 फीसदी बढ़कर 23,034 पर कारोबार कर रहा था। 19 फरवरी के बाद यह पहली बार है जब निफ्टी ने 23,000 का स्तर पार किया है।

    सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में हैं। हालांकि, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। फार्मा शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

    उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 147.79 अंक यानी 0.20 फीसदी चढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 73.30 अंक यानी 0.32 फीसदी बढ़कर 22,907.60 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिले की सभी परियोजनाओं में आ रही अड़चनों को दूर करें अधिकारी : डीसी
    Next Article झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें अप्रैल में रहेंगी रद्द, मौर्य एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का नाम है शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      Auto Draft

      May 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 8, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version