Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राजशाही समर्थकों के उग्र और अनियंत्रित भीड़ का तांडव, कर्फ्यू के बीच सेना ने संभाला मोर्चा
    दुनिया

    राजशाही समर्थकों के उग्र और अनियंत्रित भीड़ का तांडव, कर्फ्यू के बीच सेना ने संभाला मोर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। काठमांडू में राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों की उग्र और अनियंत्रित भीड़ ने शुक्रवार को दिन भर बवाल मचाया। पुलिस वालो पर पथराव करने के अलावा कई घरों में आगजनी, तोड़फोड़ भी की है। कुछ मीडिया के दफ्तर पर भी हमला किया गया तो कुछ राजनीतिक दल के मुख्यालय को भी निशाना बनाया।

    राजा समर्थकों के सभा के कुछ ही दूरी पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू किया तो जवाब में पुलिस ने भी पानी का बौछार और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी। राजसंस्था की पुनर्स्थापना संयुक्त संघर्ष समिति के रवीन्द्र मिश्र ने बताया कि जिस समय उन लोगों के द्वारा मंच पर भाषण दिया जा रहा था, उसी समय मंच को लक्ष्य कर पुलिस द्वारा अश्रु गैस चलाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी। मंच का कार्यक्रम बाधित होने के बाद राजतंत्र समर्थक भीड उग्र और अनियंत्रित हो गई। उन्होंने सभास्थल के पास रहे एक भवन के पूरे शीशे को तोड़ दिया और वहां आगजनी कर दी।

    स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख काठमांडू जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम चार बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक के लिए कर्फ्यू आदेश जारी कर दिया गया है। कर्फ्यू लगने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और पथराव तथा आगजनी की घटना की लगातार खबर आती रही। बाद में सरकार ने नेपाली सेना को सड़कों पर उतारा। सेना की कई टुकड़ियां बख्तरबंद गाड़ियों के साथ सड़क पर मार्च करती दिखी। प्रशासन ने जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था उस क्षेत्र को पूरी तरह से सेना के हवाले कर दिया गया गया जिसके बाद वहां स्थिति सामान्य हो पाई।

    गृहमंत्री रमेश लेखक ने सुरक्षा अधिकारियों की बैठक कर सेना उतरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की अराजकता का प्रदर्शन किया जा रहा है, उसको देखते हुए सेना को सड़क पर उतारने का फैसला किया गया है। गृहमंत्री ने बताया कि अनियंत्रित भीड़ के द्वारा मीडिया संस्थानों, शॉपिंग मॉल, बिजनेस कॉम्पलेक्स, सरकारी दफ्तर, पुलिस चौकी आदि में तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना की सूचना लगातार आने के बाद तत्काल सेना को उतारने के लिए निर्देश दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू में पूरव् समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा तीन पार्टी मुख्यालय पर हमला
    Next Article काठमांडू में हुई हिंसक झड़पों में एक पत्रकार सहित दो की मौत, 110 घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version