Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»झारखंड पुलिस ने खत्म किया नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’
    विशेष

    झारखंड पुलिस ने खत्म किया नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’

    shivam kumarBy shivam kumarApril 23, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    लुगु पहाड़ में हुई मुठभेड़ के बाद पूरी तरह उखड़ गये हैं नक्सलियों के पैर
    डीजीपी और दो आइपीएस की रणनीति ने लिखी कामयाबी की पटकथा

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    झारखंड में पहली बार सुरक्षा बलों ने इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। बोकारो के लुगु पहाड़ की तलहटी में सोमवार 21 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली समेत कुल आठ नक्सली मारे गये। इस मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’ हमेशा के लिए खत्म हो गया है। मुठभेड़ में विवेक, अरविंद और साहब राम मांझी समेत कुल आठ नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही नक्सलियों के पैर पूरी तरह उखड़ गये हैं। इससे पहले झारखंड पुलिस ने गढ़वा-लातेहार के बूढ़ा पहाड़ इलाके से नक्सलियों को पूरी तरह खदेड़ दिया था। लुगु पहाड़ मुठभेड़ में मारे गये विवेक के दस्ते का गिरिडीह और बोकारो जिले में काफी प्रभाव था। विवेक का दस्ता पारसनाथ से झुमरा तक सक्रिय था। दरअसल इस मुठभेड़ की पटकथा झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व में दो अन्य आइपीएस अधिकारियों ने लिखी, जो पिछले करीब तीन महीने से इस नक्सली दस्ते के मूवमेंट को मॉनिटर कर रहे थे। इस साल अब तक झारखंड पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मुठभेड़ों में मारे गये और कुछ बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। लुगु पहाड़ मुठभेड़ के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि झारखंड को वास्तव में नक्सल समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलनेवाला है। कैसे लिखी गयी लुगु पहाड़ मुठभेड़ की पटकथा और कौन था एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक, जिसने कभी बाबूलाल मरांडी के पुत्र की हत्या की थी, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    झारखंड के 25 साल के इतिहास में पहली बार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक साथ आठ नक्सली मारे गये हैं। बोकारो के ललपनिया इलाके में 21 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में ये नक्सली मारे गये, जिनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक भी शामिल है। इस मुठभेड़ को झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय तक ने झारखंड पुलिस की तारीफ की है। इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का गढ़ बना झुमरा अब नक्सल मुक्त हो गया है।

    कैसे मिली यह कामयाबी
    झारखंड पुलिस को यह कामयाबी अकस्मात नहीं मिली। इसके पीछे झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ दो वरिष्ठ आइपीएस की मेहनत और रणनीति है। इन दो आइपीएस अफसरों में आइजी अभियान अमोल वी होमकर और सीआरपीएफ के आइजी साकेत सिंह शामिल हैं। इन तीन पुलिस अफसरों ने मिल कर पिछले तीन महीने में ऐसी रणनीति तैयार की, जिससे शीर्ष नक्सली कमांडर विवेक और उसके दस्ते के सात सदस्य मारे गये। बताया जाता है कि पत्नी जया की मौत के बाद विवेक पारसनाथ और झुमरा में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ था। उसकी गतिविधियों पर दोनों अधिकारी नजर रख रहे थे। डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दस्ते के बारे में जानकारी मिल रही थी। इन सूचनाओं के आधार पर विवेक के दस्ते को घेरने की योजना तैयार की गयी। बाकायदा एक वार रूम तैयार किया गया, जिसमें इन तीन अधिकारियों की टीम लगातार रणनीति पर काम करती रही। इन अधिकारियों की रणनीति यह थी कि दस्ते को ऐसी जगह घेरा जाये, जो उसका गढ़ है, ताकि इलाके के लोगों के मन में नक्सलियों का खौफ कम हो सके। फिर डीजीपी को सूचना मिली कि विवेक अपने दस्ते के साथ लुगु पहाड़ की तलहटी में रुका हुआ है। तीनों अधिकारियों ने तत्काल रणनीति को अमल में लाने का फैसला किया और दस्ते को घेर लिया। 20 अप्रैल की देर रात शुरू हुआ यह अभियान 21 अप्रैल की दोपहर तक चला और दोनों ओर से हुई गोलीबारी में विवेक समेत आठ नक्सली मारे गये।
    पुलिस नक्सलियों को पहले दबोचने की योजना पर काम कर रही थी, लेकिन जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सल प्रहरी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाद बाकी नक्सली भी सक्रिय हुए और पुलिस पर गोलियों की बौछार कर दी। सुरक्षा बलों की रणनीति हर पहलू को ध्यान में रख कर तैयार की गयी थी। इसलिए जवानों ने तत्काल पोजीशन लेकर जवाबी फायरिंग की। नक्सलियों को जल्दी ही पता चल गया कि वे घिर गये हैं। ऐसे में कुछ नक्सली भाग निकलने में कामयाब हो गये, लेकिन आठ को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गये नक्सलियों में विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य अरविंद यादव और जोनल मेंबर कमेटी सदस्य साहब राम मांझी शामिल हैं।

    क्यों महत्वपूर्ण है विवेक का मारा जाना
    मारा गया नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक दा, जिसे फुचना, नागो मांझी और करण दा जैसे कई नामों से जाना जाता था, भाकपा माओवादी की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। वह संगठन के लिए रणनीतिक और सैन्य मोर्चे पर काम करता था और हाल ही में झारखंड के पारसनाथ क्षेत्र की कमान उसे सौंपी गयी थी, ताकि नक्सली गतिविधियों को फिर से संगठित किया जा सके।

    कौन था नक्सली कमांडर विवेक
    विवेक दा धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के दलबुढ़ा गांव का रहने वाला था, लेकिन उसकी सक्रियता का क्षेत्र सीमित नहीं था। वह झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, लातेहार से लेकर बिहार, बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ तक फैले रेड कॉरिडोर में संगठन के लिए वर्षों तक सक्रिय रहा। उसके खिलाफ केवल गिरिडीह में ही 50 से अधिक मामले दर्ज थे।

    बाबूलाल मरांडी के पुत्र की हत्या में शामिल था अरविंद यादव
    लुगु पहाड़ मुठभेड़ में मारा गया दूसरा प्रमुख नक्सली अरविंद यादव था। वह बाबूलाल मरांडी के पुत्र समेत 20 लोगों की हत्या में शामिल था। उसके बारे में कहा जाता था कि पढ़ा-लिखा होने के साथ-साथ बोलने में भी माहिर था। इसलिए वह संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। उसे अविनाश के नाम से भी जाना जाता था। उसने झारखंड के सबसे बड़े चिलखारी नरसंहार की पटकथा लिखी थी। झारखंड‐बिहार की सीमा पर देवरी थाना क्षेत्र के चिलखारी में 2007 में हुए नरसंहार की इस घटना में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के पुत्र अनूप मरांडी सहित 20 लोग मारे गये थे। अरविंद नये लोगों को संगठन में जोड़ने में माहिर था। सोनो प्रखंड के मोहनपुर में आठ कमरे वाला उसका एक तल्ला मकान आज भी मौजूद है। इसमें उसके माता‐पिता रहते हैं। पूर्व में उसके घर पर इडी ने भी छापेमारी की थी। इसी वर्ष 22 जनवरी को बोकारो के ऊपरघाट में हुई मुठभेड़ में अरविंद यादव बाल‐बाल बच गया था। वह भेलवाघाटी के रास्ते चकाई के बोगी बरमोरिया जंगल भाग गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में करोड़ों के इनाम वाले बचे तीन नक्सली
    Next Article पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मनायी खुशी! लिखा थैंक्यू पाकिस्तान, युवक बोकारो से गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      भद्रलोक में दशकों बाद भगवा का उदय

      May 5, 2026

      बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी

      May 3, 2026

      बंगाल 2026: ममता बनर्जी की ‘अग्निपरीक्षा’ या भाजपा का ‘महा-परिवर्तन’

      April 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version