Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
    देश

    छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लाेगाें को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण बगीचा थाने के जुरूडांड़ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे।

    गणेश विसर्जन में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में जा घुसी। हादसे के समय 100 से अधिक लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे, जो गणपति प्रतिमा के साथ तालाब की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से लोग गिर पड़े और कई लोग वाहन के नीचे दब गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लाेग घायल हुए हैं।

    इसके बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को बगीचा अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया।

    हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘नो एंट्री 2’ से अलग हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने की पुष्टि
    Next Article दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियम में होगा संशोधन, सरल होगी प्रक्रिया
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ः रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में इडी की छापेमारी

      September 3, 2025

      दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियम में होगा संशोधन, सरल होगी प्रक्रिया

      September 3, 2025

      वरिष्ठ कवि प्रसाद रत्नेश्वर की कविताओ का 5 सितंबर को होगा रेडियो पर प्रसारण

      September 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने प्रकृति पर्व करमा की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
      • वोटर अधिकार यात्रा का समापन, लेकिन राहुल ने तेजस्वी को सीएम फेस नहीं बताया
      • करमा पर्व: प्रकृति, आस्था और भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा उत्सव
      • छत्तीसगढ़ः रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में इडी की छापेमारी
      • दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियम में होगा संशोधन, सरल होगी प्रक्रिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version