Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली हाइ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    देश

    दिल्ली हाइ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली हाइ कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी और पूरे परिसर को खाली कराया गया।

    धमकी भरा ई-मेल हाइ कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज को सुबह 10:41 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं और नमाज़ के बाद जज के चैंबर में विस्फोट हो सकता है। मेल में दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

    जैसे ही जानकारी मिली, दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को 12:25 बजे कॉल मिली थी, जिसके बाद दो गाड़ियां भेजी गईं। न्यू ब्लॉक को पूरी तरह से खाली कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

    कोर्ट की कई सुनवाई स्थगित कर दी गई हैं और कई कोर्ट रूम अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। पुलिस और साइबर सेल मेल की उत्पत्ति और प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं।

    फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा चाक-चौबंद है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश जारी है। सुरक्षा कारणों से आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

    bomb squad court premises vacated Delhi High Delhi High Court threat email threat High Court High Court proceedings adjourned ईमेल धमकी हाइ कोर्ट कोर्ट परिसर खाली दिल्ली हाइ दिल्ली हाइ कोर्ट धमकी बम निरोधक दस्ता हाइ कोर्ट कार्यवाही स्थगित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
    Next Article उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे धनखड़, राधाकृष्णन को दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

      December 14, 2025

      एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत

      December 14, 2025

      दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461

      December 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
      • एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
      • नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय
      • एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत
      • दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version