Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए
    Jharkhand Top News

    झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है। सब जोनल कमांडर लालू लोहरा और दूसरा सब कमांडर छोटू उरांव पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित था। एसपी हारिश बिन जमां ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें एके 56 राइफल, एसएलआर और इंसास राइफल शामिल है। सुरक्षा बल के जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।

    इससे पहले गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं। सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल में पहुंची, उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गये और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के सभी स्थानों पर 25 को बारिश होने की संभावना
    Next Article एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      JAC ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि जारी की

      November 8, 2025

      वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

      November 8, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां

      November 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JAC ने 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि जारी की
      • वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी
      • प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां
      • ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version