Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष
    दुनिया

    जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    टोक्यो। जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को निवर्तमान प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में संसद (डाइट) में झटका लग सकता है। एलडीपी अगले प्रधानमंत्री के चयन के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान की अंतिम तैयारी में जुटी है। एलडीपी संसद के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा (निचला सदन) और पार्षद सदन (ऊपरी सदन) में सबसे बड़ी पार्टी है पर संख्या बल में कमजोर है। विपक्ष सत्तारूढ़ पार्टी को पटखनी देने के लिए गुणा-भाग कर रहा है।

    जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संसद में मतदान इसी सप्ताह निर्धारित था। अब मतदान संसद सत्र के पहले दिन होने की उम्मीद है। इस बात की संभावना है कि नई अध्यक्ष साने ताकाइची के नेतृत्व वाली एलडीपी और जापान की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कॉन्स्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीपी) के बीच गठबंधन हो सकता है। चार अक्टूबर को ताकाइची के अध्यक्ष निर्वाचित होने का बाद गठबंधन में सहयोगी कोमेइतो पार्टी ने सत्तारूढ़ गुट से बाहर होने की घोषणा की है।

    एलडीपी संसद के दोनों सदनों में सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन किसी में भी बहुमत नहीं है। इसलिए कट्टर रूढ़िवादी और पूर्व मंत्री ताकाइची के जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुने जाने की संभावना अभी भी अस्पष्ट है। सीडीपी के प्रमुख योशीहिको नोडा ने कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी फॉर द पीपल (डीपीपी) के नेता युइचिरो तामाकी का समर्थन करना एक विकल्प हो सकता है।

    द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार निचले सदन में बहुमत पाने वाला सांसद ही प्रधानमंत्री बनेगा। अगर किसी को बहुमत नहीं मिलता है, तो दो शीर्ष दावेदारों के बीच मुकाबला होगा। इसमें सबसे अधिक वोट पाने वाला व्यक्ति निर्वाचित होगा। सीडीपी, डीपीपी और निप्पॉन इशिन नो काई को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन दोनों पार्टियों की प्रमुख नीतियों और राजनीतिक उद्देश्यों के मामले में काफी अंतर है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें एकता होगी या नहीं।

    विपक्षी दलों ने मंगलवार को संभावित सहयोग का मार्ग प्रशस्त करने के लिए संसद में कई बैठकें कीं। डीपीपी ने पहले एलडीपी के साथ बैठक की। डीडीपी ने ताकाइची को प्रधानमंत्री चुनने के लिए समर्थन मांगा। डीपीपी महासचिव काज़ुया शिम्बा ने अपने एलडीपी समकक्ष शुनिची सुजुकी से आग्रह किया कि वे आयकर छूट की सीमा बढ़ाने और अस्थायी गैसोलीन कर को समाप्त करने के लिए दोनों दलों के बीच हुए समझौते का सम्मान करें।

    शिम्बा ने पार्टी के गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने से इनकार करने की बात दोहराई। शिम्बा ने बाद में कोमेइतो के महासचिव मकोतो निशिदा से भी मुलाकात की। इसके बाद डीपीपी महासचिव ने सीडीपी और निप्पॉन इशिन में अपने समकक्षों के साथ बैठक की। शिम्बा ने सीडीपी पर सुरक्षा, ऊर्जा और संविधान पर अपना रुख स्पष्ट करने का दबाव डाला। उन्होने कहा कि उनके निप्पॉन इशिन समकक्ष हिरोशी नाकात्सुका ने भी उनकी भावनाओं का समर्थन किया।

    सीडीपी प्रमुख योशीहिको नोडा, निप्पॉन इशिन के सह नेता फुमितके फुजिता और डीपीपी नेता युइचिरो तामाकी के बुधवार को मिलने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाकी ने दोहराया कि उनकी पार्टी सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर बुनियादी साझा समझ के बिना विपक्ष के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होगी।

    अगर डीपीपी, सीडीपी और निप्पॉन इशिन के साथ हाथ मिला लेती है तो तीनों पार्टियों के पास निचले सदन में 209 सीटें होंगी, जो बहुमत के लिए आवश्यक 233 सीटों से कम है। वहीं, अगर डीपीपी, एलडीपी के साथ हाथ मिला लेती है, तो दोनों पार्टियों के पास 223 वोट होंगे। कोमेइतो के समर्थन से संभावित सीडीपी-डीपीपी-निप्पॉन इशिन गठबंधन के पास 234 वोट होंगे, जो बहुमत के लिए न्यूनतम संख्या है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक
    Next Article आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जा रही ​झारखंड सरकारः भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी

      June 19, 2026

      अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत

      June 16, 2026

      नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version