Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
    राज्य

    बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2025Updated:October 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 अक्टूबर यानी शुक्रवार को प्रस्तावित समस्तीपुर दौरे को लेकर जिले भर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासनिक अमला से लेकर राजग गठबंधन के कार्यकर्ता तक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

    शहर से सटे दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में होने वाली यह जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए राजग का एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को कई परतों में विभाजित किया गया है।

    करीब चार दर्जन वरीय अधिकारी, जिनमें आईएएस और आईपीएस रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, समस्तीपुर में विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। साथ ही सैकड़ों जवान और केंद्रीय अर्धसैनिक बल सुरक्षा में मोर्चा संभालेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के लिए दुधपुरा मैदान के पास और जीकेपीडी कॉलेज परिसर में अस्थायी रूप से तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। इनमें से एक हेलिपैड पर प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा, जबकि बाकी दो हेलिपैड एसपीजी और अन्य सुरक्षा बलों के विमानों के लिए आरक्षित रहेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे। वहां वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी का अवलोकन करेंगे और स्मृति भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से या हेलिकॉप्टर द्वारा दुधपुरा सभा स्थल पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बेगूसराय के लिए प्रस्थान करेंगे।

    प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए समस्तीपुर के साथ-साथ दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की विशेष इकाइयाँ भी निगरानी में रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भाजपा, जदयू और राजग के सहयोगी दलों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता दुधपुरा मैदान को सजाने-संवारने और अधिक से अधिक लोगों को सभा में लाने में जुटे हैं। प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और मंच व्यवस्था की अंतिम समीक्षा में व्यस्त हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा

      October 23, 2025

      महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत

      October 23, 2025

      सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले

      October 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
      • महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संजय सेठ ने की मुलाकात
      • बिहार के समस्तीपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारी पूर्ण, एसपीजी ने संभाली कमान
      • कपड़ा दुकान और रेस्ट्रोरेंट में लगी आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version