Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»खाड़ी युद्ध के मद्देनजर देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें सरकार: मायावती
    देश

    खाड़ी युद्ध के मद्देनजर देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें सरकार: मायावती

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मायावती का दावा- 2027 में उत्तर प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार
    — अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट
    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस समय अमेरिका-इजराइल और ईरान देशाें के युद्ध के बीच केंद्र सरकार देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें। वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि से ‘गरीबी में आटा गीला होने’ से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

    बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार काे यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि खाड़ी युद्ध की वजह से भारत में रसोई गैस, पेट्रोल और पेट्रोलियम पदार्थों आदि के संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण सभी प्रकार की वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि हुई है। गरीब और मेहनतकश समाज के लोग जो पहले से ही संघर्ष कर रहे है इसकी वजह से ‘गरीबी में आटा गीला होने’ से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को लगातार प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि देश की जनता को नोटबंदी और कोरोना महामारी जैसा संकट के एक और अभूतपूर्व दौर से गुजरना न पड़े।

    संगठन की इस बैठक में बसपा प्रमुखा ने निर्देशों और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का आकलन किया। बैठक में बसपा प्रमुख ने कहा कि देश व जनहित के प्रति सरकारी उदासीनता से त्रस्त करोड़ों की जनता काफी परेशान है और बसपा से उन्हें काफी उम्मीद है। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, लगन से कार्य करना होगा। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी शामिल थी। बैठक में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों पर भी विमर्श किया गया। इस पर बसपा प्रमुख ने सरकार से कहा है कि ‘आत्मनिभर्रता’ केवल एक लुभावना स्लोगन नहीं बल्कि इसकों पूरी तत्परता व ईमानदारी के साथ वास्तविकता में बदलना होगा। जिससे देश की जरूरत के साथ विकास में बाधक ईधन आदि को लेकर हाहाकार को दूर करने के लिए सघन प्रयास जरूरी है।

    बसपा प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय और जनहित से जुड़े मामलों पर, सरकार के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वह विपक्ष को विश्वास में लेकर सर्वसम्मति से दीर्घकालीन नीति पर कार्य करें। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर पर अत्याधिक आश्रित होकर देश को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, इस पर भी गंभीरता से चिंतन जरूरी है।

    यूपी विधानसभा के अगले चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि आपराधिक तत्वों, दूसरी पार्टियों की तरह, कतई भी प्रश्रय नहीं दिया जाए। बसपा के कथनी व करनी में ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की विशिष्ट पहचान रखने वाली पार्टी होने के कारण पार्टियों के उम्मीदवारों की शार्टलिस्ट करते समय सर्वसमाज को उचित व समुचित प्रतिनिधित्व देने का भी सही से ख्याल रखने का निर्देश दिए।

    मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एससी-एसटी व ओबीसी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संविधान में दिए गये खासकर ‘आरक्षण’के उनके अधिकार को जिस तरह केंद्र व राज्य सरकारें निष्प्रभावी बनाने में लगी है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण में कमजोर वर्गों की महिलाओं को, इसमें अलगस से आरक्षण नहीं दिए जाने से क्या इन वर्गों को अपेक्षित विकास संभव हो पाएगा, यह सोचने वाली बात है और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। बसपा प्रमुख ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती है। पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 मंडलों में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस
    Next Article नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भीषण भगदड़, 9 श्रद्धालुओंं की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना

      May 2, 2026

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version