Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इंडोनेशिया में भूकंप से 319 लोगों की मौत, गिरे कई मकान
    Breaking News

    इंडोनेशिया में भूकंप से 319 लोगों की मौत, गिरे कई मकान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    माताराम : एक सप्ताह में तीसरी बार आये भूकंप से इंडोनेशिया हिल गया. कई मकान गिर गये. 319 लोगों की मौत हो गयी. यह इंडोनेशिया के लोम्बोक में चार दिन पहले आये जबर्दस्त भूकंप के बाद झटकों (आफ्टरशॉक) का सिलसिला है. गुरुवार को आये इस भूकंप की तीव्रता 5.9 तीव्रता मापी गयी, जिसके बाद लोगों में दहशत है. अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र जमीन में ज्यादा गहराई में केंद्रित नहीं था. भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तर-पश्चिम में था. इस बीच, राहत एजेंसियों ने रविवार को आये भूकंप के मलबे के बीच बचे हुए लोगों को ढूंढ़ने का काम जारी रखा. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने बताया कि रविवार के बाद से इस द्वीप पर आये करीब 355 झटकों में से यह सबसे शक्तिशाली है.
    घटनास्थल पर मौजूद पत्रकार के मुताबिक, उत्तरी लोमबोक के तनजुंग जिला के आश्रय गृह में रहने वाले विस्थापित शोर मचाते और चिल्लाते हुए सड़क पर भाग खड़े हुए. सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें गिर गयीं और नजदीकी कुछ इमारतों की दीवारें ध्वस्त हो गयी. हेलमेट पहनी एक महिला अपनी बाहों में दो बेटियों को लेकर रोती नजर आयीं. एक प्रत्यक्षदर्शी श्रीलक्ष्मी ने बताया, ‘सड़क पर लोग दहशतजदा हो गये और अपनी कार से उतर कर इधर-उधर भागने लगे.’राहत एजेंसियों ने बताया कि उत्तर और पश्चिम में सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में गांव के गांव तबाह हो गये. नुगरोहो ने बताया कि भूकंप में अब तक कुल 319 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. 1,400 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 1,50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा- हिंदपीढ़ी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर खुलेगा
    Next Article ‘ट्रिपल तलाक’ बिल में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, अपराध गैरजमानती पर मिल सकता है बेल
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version