Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»#KeralaFlood: हवाई सर्वेक्षण के बाद राजनाथ ने कहा, स्थिति बहुत गंभीर
    Top Story

    #KeralaFlood: हवाई सर्वेक्षण के बाद राजनाथ ने कहा, स्थिति बहुत गंभीर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 12, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोच्चि/इडुक्की (केरल)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को बहुत गंभीर बताया तथा केंद्र से राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। रविवार दोपहर यहां पहुंचे राजनाथ ने इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और उसके बाद यह बयान दिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी थे।

    In order to supplement the efforts of the state government, just before leaving for Kerala I have approved the release the second installment of Rs 80.25 crore in advance for the SDRF, tweets Home Minister Rajnath Singh #KeralaFloods (file pic) pic.twitter.com/xbyXQuMxdH

    — ANI (@ANI) August 12, 2018


    राजनाथ ने कोच्चि के निकट शिविरों में रह रहे लोगों से कहा, ‘‘केरल में बहुत गंभीर स्थिति है। केंद्र राज्य को हर तरह का सहयोग प्रदान करेगा।’’ विजयन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार उन्हें राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। विजयन ने कहा, ‘‘आवास, अन्य संपत्तियों और फसलों के नुकसान सहित हर प्रकार के नुकसान की भरपाई की जाएगी। घर लौटने पर आप बहुत परेशानियों का सामना करेंगे। आपके घरों को साफ करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’’

    लेकिन एनार्कुलम और त्रिशूर के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है और पेरियार नदी का जलस्तर नीचे गया है, जिससे कुछ लोग अपने घर लौट सकते हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह 24 घंटे की अवधि में इडुक्की जिले में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बांध में तथा इसके आसपास क्षेत्रों में दिन में बारिश होने के बावजूद बांध का जलस्तर पिछले 48 घंटों में तीन फुट कम होकर रविवार को 2,399.28 फुट हो गया है। हालांकि एनार्कुलम और त्रिशूर जिलों के कई हिस्से अभी भी जलमग्न हैं।

    Kochi: Home Minister Rajnath Singh met the victims of the flood in Kerala; says ‘I would like to assure the state government that all resources will be provided from central government to fight this flood situation.’ #KeralaFloods pic.twitter.com/qCYiTXkAFe

    — ANI (@ANI) August 12, 2018


    पहाड़ी जिले वायनाड में फसल और सम्पत्ति की भारी हानि हुई है। रविवार को लगातार बारिश से यह क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिसके बाद भूस्खलन की संभावना से प्रशासन को राहत शिविरों में रह रहे लोगों को वापस जाने के लिए कहना पड़ा। इडुक्की जिला प्रशासन ने कहा कि भारी बारिश के बाद खोले गए बांध के सभी द्वार बंद करने का निर्णय आगामी दिनों में बारिश के आधार पर लिया जाएगा।

    ऊर्जा मंत्री एम.एम. मणि ने कहा कि बांध के जलद्वार खोलने का निर्णय संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद लिया जाएगा। केरल में सेना का आॅपरेशन सहयोग जारी है। इसके तहत सेना के दो समूह एर्नाकुलम जिले के अलुवा तथा इडुक्की जिले के अदिमाली में राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।इडुक्की जिले के विरिंजपाड़ा-मनकुलम क्षेत्र में पुराना पुल बाढ़ में बह जाने के बाद पेंगोड सैन्य स्टेशन से मद्रास रेजीमेंट के लगभग 80 कर्मियों ने एक अस्थाई पुल का निर्माण किया।

    केरल बाढ़ राजनाथ सिंह हवाई सर्वे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऊचांइयों को छू रहा संस्थान: अबू
    Next Article घटती जनजातीय आबादी के कारणों पर मंथन: उपसमिति
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version