Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»घटती जनजातीय आबादी के कारणों पर मंथन: उपसमिति
    गुमला

    घटती जनजातीय आबादी के कारणों पर मंथन: उपसमिति

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 12, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। विकास भवन स्थित आकांक्षा सभागार में जनजातीय परामर्शदातृ परिषद की उप समिति की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित उप समिति के सदस्य के रूप में विधायक ताला मरांडी, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर, रतन तिर्की सहित स्थानीय जनजातीय समुदाय के बुद्धिजीवी तथा प्रतिनिधि शामिल रहे। उप समिति ने जनजातीय समुदाय की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की। साथ ही इसके कारणों पर विचार किया। कहा गया कि इसके समाधान के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। जनजातीय समुदाय की घटती आबादी के कारणों की तलाश के लिए बनी उपसमिति के सदस्यों ने कहा आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंतनीय है, इस पर जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है। जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित हैं। उसका लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाना होगा। उप समिति ने 17 अगस्त को जिला स्तर पर प्रस्तावित जनजातीय परामर्शदातृ की बैठक में अधिक से अधिक जनजातीय समुदाय के बुद्धिजीवियों की भागीदारी एवं सुझाव आमंत्रित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।
    बैठक में उपसमिति के सदस्यों के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपविकास आयुक्त नागेंद्र सिन्हा सहित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, जिला परिषद सदस्य प्रखंड प्रमुख सहित जनजातीय समुदाय के बुद्धिजीवी मौजूद थे।

    घटती आबादी का प्रमुख कारण पलायन: जन प्रतिनिधि
    स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आजादी के बाद गुमला में जनजातीय समुदाय की आबादी में कमी आयी है। उसका एक महत्वपूर्ण कारण यहां के जनजाति समुदाय के लोगों का रोजगार की तलाश में पलायन है। जनगणना कर्मी और उसकी एजेंसी के लोगों की लापरवाही भी आंकड़ा कम होने की प्रमुख वजह है। जनजातीय समुदायों की आबादी कम होने के अन्य कारणों में जन्म और मृत्यु दर दोनों की अधिकता, आदिवासी महिलाओं द्वारा गैर आदिवासियों के साथ ब्याह, मानव तस्करी शामिल हैं। उन्होंने साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बतायी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, अशिक्षा, रोजगार के अवसरों का अभाव, नशापान, सामाजिक कुरीति, कुपोषण उपचार, रोजी रोजगार की व्यवस्था आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पहल करने की जरूरत बतायी गयी। सरकारी मशीनरी-प्रशासनिक उदासीनता, लापरवाही के मामले पर त्वरित र्कारवाई करने संबंधी व्यवस्था करने की मांग जनतिनिधियों द्वारा की गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article#KeralaFlood: हवाई सर्वेक्षण के बाद राजनाथ ने कहा, स्थिति बहुत गंभीर
    Next Article सरकार जनजातीय समुदाय की आबादी कम होने से चिंतित : नीलकंठ सिंह मुंडा
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version