Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वैभव सूर्यवंशी का डबल धमाका; 28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
    देश

    वैभव सूर्यवंशी का डबल धमाका; 28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2026Updated:November 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दोहा: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। उन्होंने महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने 53 गेंदों में 204 रन बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

    28 गेंदों में शतक लगाकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

    यूएई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था।

    वैभव की बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

    53 गेंदों में 204 रन, लगाए 28 छक्के

    वैभव सूर्यवंशी यहीं नहीं रुके। शतक पूरा करने के बाद भी उनका बल्ला लगातार आग उगलता रहा। उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। पूरी पारी में उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 204 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके निकले।

    उनके 28 छक्के पुरुषों के पेशेवर क्रिकेट में एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

    यूएई ने बनाए थे 249 रन

    मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। यूएई की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। भारत ए की ओर से अरशद खान ने 4 विकेट हासिल किए।

    भारत ए ने 14.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

    250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर महज 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए। भारत ए ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वैभव को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक ऐसा युवा बल्लेबाज मिला है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े रिकॉर्ड चुनौती दे सकता है।

    204 Runs Asia Cup Rising Stars 2026 Cricket World Record Fastest Century India A vs UAE Vaibhav Sooryavanshi एशिया कप 2026 क्रिकेट विश्व रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट यूएई बनाम भारत वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज शतक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSMAT 2026: प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन, 19 छक्के लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
    shivam kumar

      Related Posts

      SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन, 19 छक्के लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

      November 24, 2026

      दिसंबर में हो सकता है भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, 2027 के मध्य तक लागू होने की उम्मीद

      November 24, 2026

      ‘बाहुबली बनने की कोशिश मत कीजिए’, बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- पहले कानून समझिए

      November 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वैभव सूर्यवंशी का डबल धमाका; 28 गेंदों में शतक, 52 गेंदों में दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
      • SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन, 19 छक्के लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड
      • दिसंबर में हो सकता है भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, 2027 के मध्य तक लागू होने की उम्मीद
      • झारखंड में बढ़ेगी ठंड की कनकनी, तीन दिनों में 6 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
      • एकतरफा प्यार में खूनी खेल! गिरिडीह में ससुर-बहू की टांगी से हत्या, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version