रांची। लायंस क्लब रांची लाइफ ने अन्य क्लबों के साथ मिलकर शुक्रवार को मिजेल्स रुबेला वैक्सीनेशन और अवेयरनेस रैली निकाली। रैली सैनिक बाजार से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पर खत्म हुई। रैली की शुरुआत स्वास्थ सचिव निधि खरे ने की। मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर लायंस वीके लुथरा भी उपस्थित थे।
निधि खरे ने इस बीमारी की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार के तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में लगाया जा रहा है। यह रोग वायरस के द्वारा फैलता है, यह रोग किसी को भी संक्रमित कर सकता है, यदि महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाये, तो उसे कंजेनिटल रुबेला सिंड्रोम नामक बीमारी हो सकती है। साथ ही कहा कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। कोई दुष्प्रभाव नहीं है। चार माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका पूर्ण रूप से प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी (एएनएम) द्वारा लगाया जाता है। इसमें डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ की टीम, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए पर्चे बांटे। रैली का संचालन लायंस क्लब आॅफ रांची लाइफ के अध्यक्ष लायन रवि प्रकाश ने किया। रैली में मुख्य रूप से युवराज पासवान, अविनाश सिंह, पंकज कुमार, अलका ठक्क्र, सीमा सिंह, विकास पुष्पराज, अभिषेक कुमार और आरआइआइटी के स्टूडेंटस के साथ करीब पांच सौ की संख्या में लोग भी इसमें शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

