Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: राखी बांधने आई महिला सड़क हादसे में घायल, पति की मौत
    Breaking News

    रांची: राखी बांधने आई महिला सड़क हादसे में घायल, पति की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 27, 2018Updated:August 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांके. भाइयों को राखी बांधकर झिरी से पतरातू जा रही महिला, उसके पति और एक साल का बेटा रविवार शाम चेड़ी गांव के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में उसके पति किशुन उरांव (35) की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं वह और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशुन का शव समेत महिला को रिम्स भेज दिया। बच्चे को कांके थाना लाने के बाद कांके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहां उसे उल्टी होने लगी तो डॉक्टरों ने जब जांच की तो बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में सूजन दिखा। इसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को भी रिम्स रेफर कर दिया।
    जानकारी के अनुसार, किशुन पतरातू थाना क्षेत्र के पालू पंचायत टोपीखुर्द गांव का रहने वाला था। रक्षा बंधन के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था। चेड़ी के पास रिंग रोड पर विपरीत दिशा से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई। कार में गोविंदपुर, कमड़े निवासी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव पत्नी के साथ पतरातू स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और मृत्युंजय की पिटाई करने लगे। इसी बीच उनके भाई और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें गुस्साए लोगों ने पीटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस का गश्ती वाहन वहां पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर कार मालिक मृत्युंजय को वहां से अपने साथ ले गए और पीएचसी में इलाज कराया। बाद में कांके थाना से ही जमानत देकर छोड़ दिया।

    कार चालक को बचा रहे पुलिसकर्मियों पर हमला : मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीण कार चालक मृत्युंजय और उसके परिजनों की पिटाई कर रहे थे। पुलिसकर्मी गश्ती वाहन से उतरे और बीच-बचाव करने लगे। कार चालक को जब वे लोग छुड़ाने लगे तो नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। मृत्युंजय को वहां से हटा रहे हवलदार की पिटाई करने लगे। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मृत्युंजय को भीड़ से निकाला और कांके थाना ले गए।

    स्टंट कर रहे बाइक सवारों के कारण यह हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिंग रोड पर स्टंट कर रहे कुछ बाइक सवार कार और बाइक के बीच में आ गए थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि यहां रिंग रोड का एक ही हिस्सा बना हुआ है, लेकिन दोनों ओर से काफी तेज गति से गाड़ियां चलती हैं। स्टंट करने वाले बाइक सवार युवकों पर भी सख्ती नहीं बरती जाती है। इस कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26 किसानों का दल इजरायल रवाना
    Next Article श्रावणी मेले का समापन, देवघर बाबा मंदिर से अरघा हटा
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025

      संत अन्ना इंटर कॉलेज में पांच जुलाई से नए सत्र की होगी शुरुआत

      June 28, 2025

      झारखंड के उत्तरी-मध्यवर्ती जिलों में 29 को भारी बारिश की आशंका

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version