Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»IND vs WI 2nd Test: भारत 308 रन और वेस्टइंडीज 311 रन बनाये
    Breaking News

    IND vs WI 2nd Test: भारत 308 रन और वेस्टइंडीज 311 रन बनाये

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2018Updated:October 13, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     हैदराबाद। तेज गेंदबाज उमेश यादव के छह विकेटों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद के क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज को 311 रनों पर सिमेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 81 ओवरों में चार विकेट खोकर 308 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 75 तो ऋषभ पंत 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। पिछले टैस्ट में शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वी ने वैस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में धुनते हुए 39 गेंदों में फिफ्टी बनाई। पृथ्वी महज 53 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, इंगलैंड दौरे पर फेल रहे केएल राहुल दूसरे टैस्ट में भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 4 रन पर वैस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बोल्ड किया।

    राहुल के आऊट होते ही क्रीज पर पुजारा आए। पुजारा जोकि हैदराबाद में अपनी पिछली चार पारियों में 159, 204, 83, 54 रन बना चुके हैं, यहां फेल हो गए। उन्हें गैबरियल ने हैमिल्टन के हाथों कैच कराया। 102 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन चाय से कुछ समय पहले ही वह होल्डर की गेंद पर पगबाधा आऊट हो गए। उन्होंने 78 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाए। क्रीज पर अभी भी रहाणे और पंत बने हुए हैं।

    बता दें कि हैदराबाद टैस्ट में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों क्रेग ब्रेथवेट और केरोन पावेल ने सधी हुई शुरुआत की थी। लेकिन 12वें ओवर में अश्विन की एक बेहतरीन गेंद को मारने के चक्कर में पावेल जडेजा को कैच थमा बैठे। पावेल ने 30 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ब्रेथवेट ने इसके बाद शाई होप के साथ मिलकर इंडीज की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 23वें ओवर में वह भी कुलदीप यादव की फिरकी में फंसकर पगबाधा आऊट हो गए। ब्रेथवेट ने 68 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

    हिटमेयर भी अलग टच में नजर आ रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव ने यहां भी अपना जादू चलाते हुए उन्हें महज 12 रन पर पगबाधा आऊट करार दिया। वहीं, सधी पारी खेल रहे शाई होप भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप ने सुनील एम्ब्रिस को 18 रनों पर जडेजा के हाथों कैच करवा अपना तीसरा तो इंडीज का पांचवां विकेट झटका। इसके बाद शेन को उमेश यादव ने 30 रनों पर पगबाधा आउट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया।

    182 रनों पर छठा विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर आए वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रोस्टन चेज का बखूबी साथ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े। पहले दिन की समाप्ति तक रोस्टन 98 तो देवेंद्र बिशू 2 रन पर खेल रहे थे। वैस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट खोकर 295 रन था। वहीं, दूसरे दिन वैस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने अपना शतक पूरा किया। इसी दौरान भारतीय ेतेज गेंदबाज उमेश यादव ने जलवा दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 311 रन पर ही सिमेट दिया। कुलदीप यादव को तीन तो भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक विकेट निकालने में सफल रहे।

    वेस्टइंडीज 311 रन बनाये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांचीः लालू से मिली बेटी रोहिणी और नेता शिवानंद
    Next Article सरायकेला: cm ने 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version