Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्‍थापना दिवसः 67000 पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग
    Top Story

    स्‍थापना दिवसः 67000 पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 15, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। 67000 पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर पारा शिक्षक 15 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के निर्णय पर अडिग हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में विरोध या व्यवधान डालने वाले पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इसकी परवाह नहीं करते हुए पारा शिक्षक समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को ही रांची पहुंच गये। झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बजरंग प्रसाद, संजय दुबे ने यह जानकारी दी।

    घोषणा नहीं होने की स्थिति में काला झंडा दिखाएंगे
    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा समारोह में की जाती है तो स्वागत किया जायेगा। घोषणा नहीं होने की स्थिति में काला झंडा दिखाकर विरोध जतायेंगे। मोर्चा के बिनोद बिहारी महतो, हृषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद, शिंटू सिंह, मोहन मंडल, नरोत्तम सिंह मुंडा, दशरथ ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेबल कमेटी बनी थी, लेकिन पारा शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया। इससे पारा शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

    आठ हजार में कैसे चल सकता है परिवार
    संघर्ष मोर्चा के बजरंग प्रसाद ने बताया कि राज्य के पारा शिक्षकों को सिर्फ आठ हजार रुपये प्रतिमाह मिलता है। ऐसे में परिवार कैसे चल सकता है। 16 वर्ष तक सेवा देने के लिए सम्मान जनक मानदेय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं दूसरे राज्यों के शिक्षकों की सेवा को नियमित करते हुए मानदेय दिया जा रहा है। मोर्चा के रांची जिले के महासचिव मो शकील ने सरकार एवं पुलिसिया कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। सेवा नियमित की घोषणा नहीं हुई तो मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया जायेगा।

    356 और 234 रुपये बढ़ाने का विरोध
    संघर्ष मोर्चा ने मानदेय में बहुत कम रुपए बढ़ाए जाने का विरोध किया है। कहा है कि अपग्रेड मिडिल स्कूल के पारा शिक्षकों को 356 रुपए बढ़ाये गये हैं। वहीं, प्राथमिक स्कूल में पढ़ा रहे पारा शिक्षकों को 234 रुपये बढ़ाये गये हैं। संघर्ष मोर्चा के राज्य एवं जिला कमेटी के सदस्यों के गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है। इसे पारा शिक्षकों ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई स्थगित करते हुए पारा शिक्षकों की डिमांड पर निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

    नियमित पारा शिक्षकों मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहतः पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 10 प्‍ौसे सस्‍ता
    Next Article आज झारखंड 18 साल का युवा, 2000 लोगों को मिलेगी नौकरी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version