Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची यूनिवर्सिटी बीके मृत्युंजय को देगी पीएचडी की मानद उपाधि
    Breaking News

    रांची यूनिवर्सिटी बीके मृत्युंजय को देगी पीएचडी की मानद उपाधि

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 15, 2018Updated:December 15, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची यूनिवर्सिटी के इतिहास में 56 वर्ष बाद पहली बार किसी को मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया है। बीके मृत्युंजय के नाम पर सहमति बनी है। वे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी सचिव हैं। मोरल वैल्यू पर अक्सर व्याख्यान देते हैं। रांची यूनिवर्सिटी में भी व्याख्यान दिया है।

    मानद उपाधि प्राप्त करने वाले बीके मृत्युंजय पहले व्यक्ति होंगे
    शुक्रवार को आरयू मुख्यालय में कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें बीके मृत्युंजय को मानद उपाधि देने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई। आरयू से मानद उपाधि प्राप्त करने वाले बीके मृत्युंजय पहले व्यक्ति होंगे।

    विवि प्रशासन को निर्णय वापस लेना पड़ा था
    इससे पहले डॉ. एए खान के कार्यकाल में पीएचडी की मानद उपाधि देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन भारी विरोध के कारण विवि प्रशासन को निर्णय वापस लेना पड़ा था। बैठक में वीसी के अलावा रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, सोशल साइंस डीन डॉ. आरपीपी सिंह, ह्यूमिनिटी डीन डॉ. सरस्वती मिश्र, रिम्स के डायरेक्टर, निफ्ट के डायरेक्टर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    बीडीएस के सिलेबस को मिली स्वीकृति
    रिम्स के दंत चिकित्सा संस्थान (डेंटल इंस्टिट्यूट रिम्स ) के पांच वर्षीय बीडीएस कोर्स में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। इस कोर्स की पढ़ाई दो वर्ष पहले शुरू की गई थी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा सिलेबस स्वीकृत नहीं होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही थी। सदस्यों ने चर्चा के बाद बीडीएस सिलेबस को स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके साथ ही बीडीएस एग्जाम आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंकज गोयल ने बताया कि एग्जाम फॉर्म जमा करने की तिथि जल्द घोषित की जायेगी।

    योग डिप्लोमा के सिलेबस व रेगुलेशन स्वीकृत
    रांची विवि में पीजी योग डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू की गई है। इसके अलावा पीजी योग में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाना है। इन दोनों नए कोर्स के सिलेबस का ड्राफ्ट पीजी योग विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया था। विवि के एकेडमिक काउंसिल ने सिलेबस और रेगुलेशन को स्वीकृति दे दी। इसके अलावा छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलएम के सिलेबस में टॉपिक शामिल करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। एलएलएम कोर्स में मानवाधिकार पेपर की पढ़ाई होती है। इसके विशेष अवयव को एलएलएम सेकेंड पार्ट (थर्ड सेमेस्टर) में शामिल करने के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी।

    काउंसिल में इन एजेंडों पर चर्चा
    -23 मई और 10 अक्टूबर 2018 को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर लगी मुहर।
    -उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग से पीजी के आठ विषय की उपाधियों के समकक्षता प्रस्ताव स्वीकृत।
    -चार अगस्त 2018 को संत जेवियर्स कॉलेज के एकेडमिक काउंसिल में लिए गए निर्णय की संपुष्टि।
    -सीआईपी के एमफिल कोर्स के सिलेबस में बदलाव करने से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की नियोजन नीति को HC ने असंवैधानिक माना
    Next Article लालू से मिले बिहार के पूर्व वित्तमंत्री सिद्दीकी, राजनीतिक पर की चर्चा
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version