Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चर्चों को बंद कर रहा चीन, ईसाइयों ने कहा- हम अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे
    Breaking News

    चर्चों को बंद कर रहा चीन, ईसाइयों ने कहा- हम अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। क्रिसमस से पहले चीन में पुलिस ने ईसाइयों की कई चर्चों पर ताला लगा दिया। इनमें से एक दक्षिण-पश्चिम चीन के चेंग्डु शहर में स्थित रैन कॉन्वेंट चर्च है। पुलिस ने इस शहर के स्कूलों को भी क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिस ने बाइबल जब्त करते हुए ईसाई धर्म गुरुओं के धार्मिक अभियानों को भी बंद करवा दिया। वहीं ईसाईयों ने इस फरमान का विरोध करते हुए कहा है कि वे अपना धर्म नहीं छोड़ेंगे और शांति-सदभाव के साथ क्रिसमस मनायेंगे।

    पुलिस ने पोस्टर चिपकाकर दी वार्निंग
    पुलिस ने पोस्टर चिपकाकर ईसाइयों को लोगों को उकसाने और भड़काने वाले कार्य ना करने की हिदायत दी है। पोस्टर में लिखा है, अगर कानून का उल्लंघन किया गया, तो कड़ी सजा मिलेगी। कानून का उल्लंघन करना एक गंभीर मामला है, और इसकी सजा कम से कम पांच साल होगी।

    आदेशानुसार चीन के कई शहरों, स्कूलों और सरकारी संस्थाओं में क्रिसमस की छुट्टियां नहीं मनायी जा रही हैं। बल्कि चीनी नागरिक अपने पारंपरिक चाइनीज संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। जब से चीन में शी जिनपिंग मजबूत हुए हैं, तभी से देश में अन्य धर्मों के खिलाफ अभियान को ताकत मिली है। साल 2014 और 2016 के बीच सरकार के आदेशानुसार 1500 से अधिक क्रॉस को चर्चों से हटाया गया है।

    बाइबिल की आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध
    साल 2018 में सरकार ने बाइबिल की आॅनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया, क्रॉस को जला दिया, चर्चों को ध्वस्त कर दिया और कम से कम आधा दर्जन पूजा स्थलों को बंद करने के लिए मजबूर किया।

    अनाधिकृत चर्चों पर शिकंजा
    चीन के सबसे ताकतवर नेता माओ जेदोंग उग्रता के साथ मुस्लिम और ईसाई धर्म पर शिकंजा कसा है। माओ के नेतृत्व में सरकार ने ईसाईयों की अनाधिकृत चर्चों पर शिकंजा कसने और लोगों के बीच पार्टी के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ अभियान को बढ़ावा दिया है।

    दिसंबर में बंद की 40 साल पुरानी चर्च
    दिसंबर में पुलिस ने दक्षिणी चीनी के ग्वांगझू में स्थित एक 40 साल पुरानी रोंग्गिली चर्च को बंद कर दिया। इस चर्च ने हजारों उपासकों को आकर्षित किया था। इससे पहले सितंबर में अधिकारियों ने बीजिंग स्थित एक सियोन चर्च को बंद करने का आदेश दिया था। सियोन राजधानी की सबसे बड़ी अनाधिकृत चर्च में से एक थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम के नेतृत्व में हो बातचीत: पारा शिक्षक
    Next Article धनबाद: 23 घंटे लेट से खुली लुधियाना एक्सप्रेस
    azad sipahi

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version