Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विकास के लिए जनता फिर से देगी नरेंद्र मोदी का साथ : दीपक प्रकाश
    Breaking News

    विकास के लिए जनता फिर से देगी नरेंद्र मोदी का साथ : दीपक प्रकाश

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2019Updated:January 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ ही विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि विगत 11-12 जनवरी को नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में देश में पुन: मजबूत सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। पार्टी अपने कार्यक्रमों और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच जायेगी। देश की जनता मजबूत और मजबूर सरकार के बीच आकलन करने में सक्षम है। एक ऐसा गठबंधन जो स्वार्थ पर आधारित हो, जिसकी नीति और नीयत दोनों में खोट हो और जो नेताविहिन हो, वह देश को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हो सकता। दूसरी तरफ भाजपा के पास एक सर्वमान्य नेता हैं, जिस पर देश की जनता को भरोसा है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सभी विकास के केंद्र में रहे हैं। पिछले साढ़े चार वर्षों में गरीबों के कल्याण के लिए बनाये गये कार्यक्रमों को समय पर लागू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। 33 करोड़ गरीबों को बैंकिंग नेटवर्क से जोड़ा गया, डीबीटी के माध्यम से गरीबों के खाते में 5 लाख 50 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किये गये, जिसके कारण 90 हजार करोड़ रुपये बिचौलियों के माध्यम से फर्जी दावेदारों के पास जाने से बच गये। 6 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किये गये।

    आयुष्मान भारत योजना में 100 दिनों के अंदर 7.03 लाख मरीजों को लाभ प्राप्त हुआ, 6 करोड़ ग्रामीण युवा डिजिटल साक्षर बने, 18000 गांवों में बिजली पहुंची, 1.5 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को दिये गये। चार वर्षों में 9.67 करोड़ शौचालय बने तथा स्वच्छता एक जनांदोलन बना। श्री प्रकाश ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक सार्थक अभियान बना, जिससे देश के 104 जिलों में लिंगानुपात बढ़ा। पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला तथा किसी जाति के आरक्षण को कम किये बिना सवर्ण गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करायी गयी। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: 17 जनवरी को महागठबंधन का खुलेगा तिलिस्म
    Next Article सदर अस्पताल में नवजात की जान बचाने के लिए बेबी वार्मर और आक्सीजन रेडियेटर किया दान
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version