Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सुरक्षा के लिए उठायेंगे कठोर कदम: पीएम मोदी
    Breaking News

    सुरक्षा के लिए उठायेंगे कठोर कदम: पीएम मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 28, 2019Updated:January 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत शांति का प्रबल समर्थक है, लेकिन भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोई भी फैसला लेने से नहीं चूकेगा। पीएम मोदी ने नेशनल कैडेट कॉर्प्स के कैडेट्स को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। पीएम ने कहा कि पिछले चार साल में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता पर बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम शांति के प्रबल समर्थक हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई भी कठोर कदम उठाने से हम नहीं चूकेंगे। सुरक्षा एजेंसियों को साफ-साफ संदेश दिया गया है कि हम किसी को परेशान नहीं करेंगे, लेकिन किसी ने हमें परेशान करने की कोशिश की तो उसे हम छोड़ेंगे भी नहीं। परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो जल, थल और नभ से न्यूक्लियर हथियार लांच कर सकता है।

    भारत के पास जल, थल, नभ से हमला करने की क्षमता : पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है, जिसके पास जल, थल और नभ से परमाणु हमले और आत्मरक्षा करने की क्षमता है। इसके अलावा दशकों से लटके पड़े लड़ाकू विमानों और आधुनिक तोपों से जुड़े समझौतों को जमीन पर उतारा गया है। देश में भी मिसाइल से लेकर, टैंक, गोला-बारूद और हेलिकॉप्टर बनाये जा रहे हैं। आप युवा साथियों को आश्वस्त करता हूं कि आनेवाले समय में हर वह बड़ा और कड़ा फैसला लिया जायेगा, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, तभी युवा अपने सपने साकार कर पायेगा।

    केरल बाढ़ के दौरान मदद के लिए कैडेट्स की तारीफ : इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष जब मैं आपके बीच आया था तो मैंने आपसे आग्रह किया था, देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में सक्रिय योगदान के लिए आपसे अपील की थी। बीते वर्ष एनसीसी के कैडेट्स ने अनेक महत्वपूर्ण कदमों के साथ खुद को जोड़ा। विशेष तौर पर केरल में आयी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में एनसीसी के कैडेट्स का योगदान बहुत सराहनीय है। सहयोग और समर्पण का जो पाठ आपने यहां सीखा है, उसे आपने केरल में अमल में लाया।

    खेतों की पंगडंडियों पर संतुलन साधते हुए हिमा दास पहुंची इस स्तर पर : प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ इस्ट डायरेक्टर की कैडेट हिमा दास को तो आज दुनिया गौरवपूर्ण रूप से जानने लगी है। धान के खेतों पर दौड़ते-दौड़ते, खेतों की पगडंडियों पर संतुलन साधते हुए हिमा दास आज इस स्तर पर पहुंची हैं। अभाव को अवसर बनाते हुए हिमा ने पहले जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, फिर एशियाई खेलों में देश को गौरवान्वित किया है। ऐसी युवा प्रतिभाओं को जब मैं देखता हूं, जब मिलता हूं, तो भरोसा तो मजबूत होता ही है, इस भरोसे को और सशक्त करने की ऊर्जा मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक तरफ हंगामा, दूसरी तरफ कड़ी सुरक्षा में छठी जेपीएससी मेंस शुरू
    Next Article जनहित के मुद्दे पर निर्णय नहीं ले सकते, तो बंद कर दें विधानसभा: स्पीकर
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version