Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»यूएस में फर्जी विश्वविद्यालय का जाल, 600 भारतीय हिरासत में
    Breaking News

    यूएस में फर्जी विश्वविद्यालय का जाल, 600 भारतीय हिरासत में

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका। अमेरिका में कथित तौर पर इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में करीब 600 भारतीय स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है। अमेरिकन तेलुगु असोसिएशन (एटीए) के अनुसार यूएस इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स इनफोर्समेंट एजेंसी के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भारतीयों को हिरासत में लिया गया। एटीए ने एक फेसबुक पोस्ट में इस बात का जिक्र किया कि होमलैंड सिक्यॉरिटी डिपार्टमेंट, यूएस इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स ने देशभर में विदेशी छात्रों पर ऐक्शन के दौरान बड़ी संख्या में तेलुगु छात्रों को गिरफ्तार किया है।

    असोसिएशन ने बताया है कि अमेरिकी एजेंसियों की कार्रवाई उन विदेशी छात्रों को टारगेट करके की गयी, जो बिना अनुमति देश में रह रहे थे। वहीं, होमलैंड सिक्यॉरिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने अवैध तरीके से रह रहे विदेशी स्टूडेंट्स को टारगेट करने के लिए फर्मिंग्टन हिल्स (मिशिगन) में एक फर्जी विश्वविद्यालय खड़ा किया था। डेट्रॉयट में बुधवार को आरोपों में इस बात का जिक्र किया गया।

    अमेरिकन तेलुगु असोसिएशन ने कहा कि 2015 से यूनिवर्सिटी एक संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी के अंडरकवर आपरेशन का हिस्सा थी, जिसे इमिग्रेशन फ्रॉड में शामिल छात्रों और उन्हें भर्ती करने वालों की पहचान करने के लिए डिजाइन किया गया था। आरोपों के मुताबिक स्टूडेंट्स की भर्ती करने वाले 8 लोगों पर कम से कम 600 विदेशी नागरिकों को अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रहने में मदद करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है।

    असोसिएशन ने कहा, ‘प्रभावित छात्रों और उनके मित्रों के द्वारा अमेरिकन तेलुगु असोसिएशन को इस मामले की जानकारी मिली।’ इसके बाद से अळअ को गाइडेंस और मदद के लिए फोन आ रहे हैं। अळअ पदाधिकारियों की टीमें कई शहरों में अपनी तरफ से उपाय तलाशने में जुट गई हैं। 30 जनवरी 2019 को सुबह से एटीए की कानूनी टीम और स्थानीय एटीए टीमों ने कई विश्वविद्यालयों में जाकर भारतीय छात्र संघों से मुलाकात की है। आगे के ऐक्शन के लिए वे स्टूडेंट्स और प्रभावित पक्षों को गाइडेंस मुहैया करा रहे हैं।

    एटीए ने कई वकीलों से संपर्क किया है और इस बात की पुष्टि हो गई है कि 600 छात्रों के लिए अरेस्ट वॉरंट जारी किये गये हैं। फर्मिंग्टन यूनिवर्सिटी से जुड़े 100 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। 8 एजुकेशनल कंसल्टिंग एजेंट्स को कउए कस्टडी में लिया गया है।

    एटीए ने भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंगला और अटलांटा में कांसुलेट जनरल आफ इंडिया डॉ स्वाती विजय कुलकर्णी से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी है। बताया गया है कि राजदूत और कांसुलेट जनरल प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एटीए 31 जनवरी को 7स्रे पर इस मामले से संबंधित एक वेबिनार भी आयोजित करेगा। इस दौरान जानकारों की तरफ से स्टूडेंट्स को गाइड किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक को धमकी देने वाला दो गिरफ्तार, 20 लाख की रंगदारी मांगी थी
    Next Article हिंदू धर्म के खिलाफ हो रही है साजिश : भागवत
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version