Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती
    Breaking News

    भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गये सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह चौथी बार है जब न्यू जीलैंड को अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज गंवानी पड़ी है। भारत ने चौथे वनडे की शर्मनाक हार से उबरते हुए यहां शानदार वापसी की। उसने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन का स्कोर बनाया और फिर मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को 44.1 ओवर में 217 रन पर समेट दिया।

    भारत से मिले 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के चलते इस लक्ष्य से दूर रह गयी। उनके लिए जेम्स नीशम ने सर्वाधिक 44 रन बनाये। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में 4 चौके और दो छक्के लगाये। नीशम के अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 39, टॉम लेथम ने 37, कोलिन मुनरो ने 24, मिशेल सेंटनर ने 22, मैट हेनरी ने नाबाद 17, कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 11, टॉड एस्ले ने 10, हेनरी निकोलस ने आठ और रॉस टेलर तथा ट्रेंट बाउल्ट ने 1-1 रन का योगदान दिया।

    चहल-शमी और पंड्या ने दिए झटके
    भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने 2-2 जबकि केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। मैच में 90 रन की शानदार पारी खेलने वाले अंबाती रायडू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। वहीं, सीरीज में कुल 9 विकेट झटकने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

    चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रायुडू ने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह शतक से चूक गए और 90 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 113 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के लगाए। युजवेंद्र चहल ने मैच में 41 रन देकर 3 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने 1-1 विकेट लिया।

    भारत की खराब शुरुआत
    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 4 विकेट मात्र 18 रन पर गिर गए। कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा (2) को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मैट हेनरी ने बोल्ड किया। इसके बाद शिखर धवन (6) अगले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। हेनरी ने फिर शुभमन गिल (7) को मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। एमएस धोनी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्हें बोल्ट ने पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड कर पविलियन की राह दिखा दी। वह केवल 1 रन ही बना सके।

    चार विकेट गिरने के बाद विजय शंकर और अंबाती रायुडू ने टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन जोड़े। विजय शंकर तालमेल की कमी के कारण रन आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों पर 4 चौके लगाए। फिर रायुडू ने केदार जाधव (34) के साथ छठे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की। रायुडू छठे विकेट के रूप में पविलियन लौटे। जाधव को मैट हेनरी ने बोल्ड किया। उन्होंने 45 गेंदों पर 3 चौके लगाए।

    हार्दिक पंड्या का जलवा
    आलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी फॉर्म में दिखे और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 45 रन का योगदान दिया। पंड्या ने 22 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े। वह टीम के 248 के स्कोर पर 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर आठवें विकेट के रूप में पविलियन लौटे। भुवनेश्वर कुमार (6) और मोहम्मद शमी (1) पारी के 49वें ओवर में आउट हुए। भारतीय टीम में इस मैच के लिए 3 बदलाव किए गए। मोहम्मद शमी, महेंद्र सिंह धोनी और विजय शंकर की वापसी हुई जबकि खलील अहमद, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक को आराम दिया गया। वहीं, चोटिल मार्टिन गप्टिल की जगह कोलिन मुनरो को न्यू जीलैंड टीम में जगह मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
    Next Article बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, छह यात्रियों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version