Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, छह यात्रियों की मौत
    Breaking News

    बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, छह यात्रियों की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के हाजीपुर में रविवार तड़के 12487 सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। 29 जख्मी हुए हैं। इनमें से 27 को मामूली चोटें आईं। रेलवे ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 50-50 हजार रुपये दिए जायेंगे। इसके साथ ही घायलों के इलाज का खर्च रेलवे उठायेगा।

    हेल्पलाइन नंबर
    सोनपुर : 06158221645
    हाजीपुर : 06224272230
    बरौनी : 06279232222

    पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने बताया कि यह ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही थी। हादसा तड़के 3:58 बजे हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई बुजुर्ग स्टेशन के बीच हुआ। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पटरी पर दरार की वजह से यह हादसा हुआ। वहीं, यात्रियों का आरोप है कि कटिहार के पास कपलिंग में कुछ दिक्कत आई इसके बाद भी ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

    मृतकों की हुई पहचान
    मृतकों में सुदर्शन दास (60), इलचा देवी (66) और इंदिरा देवी (60) बिहार के खगड़िया के रहने वाले थे। वहीं, शायदा खातून (40), अंसार आलम (19) और शमशुद्दीन आलम (26) पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। रेलवे ने पहले मृतकों की संख्या सात बतायी थी, लेकिन बाद में जारी किए गए पत्र में मृतकों की तादाद छह बताई।

    एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने किया रेस्क्यु
    पटरी से उतरे कोचों में दो एसी-3 (बी2 और बी3), एस-5, एस-6, एस-7, एस-8, एस-9, एस-10 और एक जनरल कोच शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशासन को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती
    Next Article देवघर: अनियंत्रित बस ने पेड़ से टकरायी, पांच की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version