Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खुली चुनौती: कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ टीम को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    खुली चुनौती: कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ टीम को किया गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्य और केंद्र सरकार के बीच टकराव रविवार की शाम चरम पर पहुंच गया। चिटफंड घोटाला मामलों की जांच कर रही सीबीआइ की टीम में शामिल पांच अफसरों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये अधिकारी कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने उनके आवास पर पहुंची थी। वहां अधिकारियों को आवास के बाहर रोका गया। पुलिस के अनुसार उनके पास न तो कोई आदेश था और न वारंट। वहां उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कोलकाता पुलिस और सीबीआइ टीम के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गयी। इसके बाद बिधाननगर पुलिस ने सीबीआइ के दफ्तर सीजीओ कांप्लेक्स पर कब्जा कर लिया। पुलिस टीम द्वारा सीबीआइ अफसरों को हिरासत में लेने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आनन-फानन में पुलिस आयुक्त के घर पहुंचीं और वहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक होने लगी।

    आज धरना पर बैठेंगी ममता, बजट पेश नहीं करेंगी : इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेंगी। इसलिए बजट पेश नहीं करेंगी। बता दें कि सीबीआइ ने शनिवार को दावा किया था कि राजीव कुमार फरार हैं और शारदा एवं रोज वैली पोंजी घोटालों के सिलसिले में उनकी तलाश की जा रही है। उधर कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में सीबीआइ के दावों को आधारहीन बताते हुए इसे खारिज किया गया है।

    बयान के अनुसार, ‘यह सब आधारहीन खबरें हैं। कृपया ध्यान दें कि सीपी (पुलिस आयुक्त) कोलकाता न सिर्फ शहर में मौजूद हैं, बल्कि 31 जनवरी को छोड़ कर वह नियमित रूप से दफ्तर भी आ रहे हैं। उस दिन वह छुट्टी पर थे। इसमें बिना उचित पुष्टि के इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। बयान के अनुसार, सभी संबंधित लोग कृपया इस बात पर ध्यान दें कि अगर बिना उचित पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलायी गयीं, तो कोलकाता पुलिस सीपी कोलकाता और कोलकाता पुलिस दोनों को बदनाम करनेवालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।

    इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाला मामलों में सीबीआइ की ओर से तलब किये गये कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावना वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पुलिस और अन्य संस्थानों को नियंत्रण में लेने के लिए सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है। बनर्जी ने ट्वीट किया, भाजपा नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं, बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिए वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बनाया: प्रेम शुक्ला
    Next Article चुनाव के लिए झाविमो पूरी तरह तैयार : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version