Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार की चुनावी रैलियों में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया करारा हमला
    Top Story

    बिहार की चुनावी रैलियों में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया करारा हमला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 6, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

    आजाद सिपाही टीम
    बेतिया/सीवान। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिहार के पूर्वी चंपारण में मधुबनी, पिपरा और पश्चिमी चंपारण के बेतिया और सीवान में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, घुसपैठिये कांग्रेस के लिए वोट बैंक हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए तो वे सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब राहुल बाबा एंड कंपनी की सरकार थी, तो पैसों के अभाव में गरीब बेटा अपने पिता का इलाज नहीं करा पाता था। मोदी जी की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लाकर गरीबों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया है। उन्होंने कहा, एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया था, एक पाकिस्तान में और दूसरा ये गठबंधन वाले राहुल बाबा एंड कंपनी के यहां। ये कांग्रेस पार्टी आतंकियों से इलू-इलू कर सकती है, हम नहीं कर सकते। हमारी नीति स्पष्ट है, वहां से गोली आयेगी तो यहां से गोला जायेगा।
    बिहार में महागठबंधन और राजद पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि गठबंधन वाले देश को सुरक्षित नहीं कर सकते हैं। बिहार में लालू, राबड़ी के शासन में लोगों ने जंगल राज देखा है। नीतीश जी और सुशील मोदी के आने के बाद बिहार विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी ने एनआरसी के तहत देश से घुसपैठियों को निकालने की तैयारी की, तो राहुल बाबा फिर मैदान में आ गये कि इन्हें मत निकालो। राहुल बाबा कान खोल कर सुन लो। आपके लिए ये वोट बैंक का सवाल हो सकता है, हमारे लिए यह देश की सुरक्षा का सवाल है। शाह ने कहा कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद राहुल बाबा एंड कंपनी सबूत मांगने लगी। इनमें अगर थोड़ी भी अक्ल होती, तो पाकिस्तान का टीवी चैनल खोल कर देख लेते। वहां के लोगों का रोना सुन कर इन्हें सबूत खुद मिल जाएगा। राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 55 साल तक देश में राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया। 15 साल तक लालू-राबड़ी ने बिहार में शासन किया, लेकिन बिहार के विकास के लिए इन लोगों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कश्मीर से धारा 370 हटाओ और राहुल बाबा कहते हैं कि देशद्रोह की धारा हटाओ। राहुल बाबा, लालू-राबड़ी को जो कहना हो कहें, नरेंद्र मोदी जी के शासन में जो भारत माता के टुकड़े करने की बात करेगा, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी। उन्होंने कहा कि देश में जो मोदी- मोदी का नारा लग रहा है, वह देश की जनता का अंत:मन से मोदी जी को आशीर्वाद है। इस नारे का कारण है कि 70 साल से जनता ऐसे नेता की राह देख रही थी, जो अपने और अपने परिवार के नहीं, देश के लिए अपना जीवन लगा दे। जनता को मोदी जी के रूप में वह नेता मिला है।
    भाजपा अध्यक्ष ने लालू-राबड़ी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि लालू-राबड़ी ने 15 साल तक बिहार को जंगल राज की लैबोरेटरी बनाने का काम किया था। एनडीए की सरकार ने इसे विकास की लैबोरेटरी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा, मैं बिहार के लोगों को पूछना चाहता हूं कि आपको विकास का राज चाहिए या जंगल राज? शहाबुद्दीन का आतंक चाहिए या नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार का सुशासन चाहिए? गठबंधन वालों ने भय का माहौल बना कर यहां के विकास को रोकने का काम किया है। शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने पिछले पांच साल में देश के गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, युवाएं के कल्याण के लिए 133 योजनाएं बनायीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBSE रिजल्ट: 10वीं में 13 स्टूडेंट्स टॉपर, 499/500 नंबर
    Next Article उपायुक्त ने लेस्लीगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय और निमार्णाधीन प्रखंड कार्यालय भवन का किया औचक निरीक्षण
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version