Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»और जिंदगी की जंग हार गयी लातेहार की निर्भया…
    Top Story

    और जिंदगी की जंग हार गयी लातेहार की निर्भया…

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 24, 2019Updated:May 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। अंतत: लातेहार की निर्भया जिंदगी की जंग हार गयी। गुरुवार शाम 4:30 बजे उसने रिम्स में अंतिम सांस ली। निर्भया की मौत के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देख-रेख में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जायेगा। बता दें कि आज से पांच माह पहले 23 जनवरी को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी। इसके बाद से ही वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। अंतिम दिन तक वह आंखें खोलने और अपने ऊपर हुए दरिंदगी को बताने की असफल कोशिश करती रही, लेकिन शरीर ने उनका साथ नहीं दिया। वह अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्र सतीश उरांव, 8 वर्षीय बेटी एवं पति शनिचर उरांव को दु:ख सागर में छोड़ गयी। सदर थाना क्षेत्र के लूटी ग्राम निवासी 35 वर्षीय निर्भया के साथ हुए दुष्कर्म के मामले का अनुसंधान जारी है। संयोग है कि गुरुवार को ही दुष्कर्म के आरोपी आरसी उरांव एवं सुनील उरांव की जमानत याचिका पर सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (प्रथम) राशिकेष कुमार की अदालत में हुई, जहां केस की प्रगति प्रतिवेदन की मांग की गयी। समाजसेवी जेम्स हेरेंज ने इस कांड का खुलासा किया था। निर्भया के मौत की खबर सुनकर वे सभी समाजसेवी आहत हैं, जो उसकी मदद के लिए आगे थे। निर्भया की मौत पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है तथा उसे न्याय दिलाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओडिशा में लगातार पांचवीं बार नवीन सरकार
    Next Article शाह एक बार फिर चाणक्य बन कर उभरे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version