Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एबीवीपी ने 95 में 65 सीटें जीत कर रचा इतिहास
    Breaking News

    एबीवीपी ने 95 में 65 सीटें जीत कर रचा इतिहास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 21, 2019Updated:September 21, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले अबकी पार 65 पार की बुनियाद पड़ गयी है। भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची विश्वविद्यालय की 95 में से 65 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। विद्यार्थी परिषद की इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद और विजयी छात्रों को बधाई दी है। विद्यार्थी परिषद के यागवल्कय शुक्ला इस जीत के हीरो बनकर उभरे हैं। इस चुनाव में वह पूरी मेहनत से जुटे रहे। छात्रों को एकजुट किया और परिषद की नीतियों के प्रति छात्रों को प्रेरित किया।
    रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग समेत 19 शिक्षण संस्थानों में पांच-पांच पदों के लिए (कुल 95 पद) के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को हंगामा के बीच मतों की गिनती के बाद एबीवीपी सबसे बड़ी दल के रुप में उभरी है। एबीवीपी समर्थकों को 95 में 65 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) को कुल 22 सीटें मिलीं हैं। इसी प्रकार छात्र आजसू कुल छह सीटों पर कब्जा किया है। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल हुए हैं। एनएसयूआइ का पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खाता नहीं खुला है। इसी प्रकार जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ, वाम दल से जुड़े छात्र संगठनों के एक भी प्रत्याशी निर्वाचित नहीं हुए हैं।
    विवि स्तर पर एबीवीपी का पांच सीटों पर कब्जा तय
    पीजी विभागों और कॉलेजों में जीते हुए प्रत्याशी यूनिवर्सिटी स्तर पर पांच छात्र प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। पांचों सीटों पर जीत के लिए 48 की जादुई आंकड़ा की जरुरत है। एबीवीपी समर्थित का 65 सीट रहने के चलते सभी पांचों सीटों पर जीत तय है। अब यूनिवर्सिटी स्तर पर चुनाव सिर्फ औपचारिकता रह गया है।
    पिछले वर्ष भी एबीवीपी का था पांचों सीटों पर कब्जा
    आरयू छात्र संघ चुनाव में पिछले वर्ष 2018 में एबीवीपी का पांचों सीट पर जीत हुई थी। तब कुल 80 सीटों में 41 एबीवीपी समर्थकों की जीत हुई थी। वहीं एसीएस के 24 और छात्र आजसू के 23 प्रत्याशियों की जीत हुई थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चयनित होकर आये थे।
    खुद का वोट भी नहीं दिखा, रि काउंटिंग की मांग को लेकर हंगामा
    कई कॉलेजों में छात्र रि काउंटिंग की मांग करते नजर आये। झारखंड छात्र मोर्चा के अतुल भगत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े हुए थे। उन्हें एक भी वोट नहीं मिला। कुछ छात्रों का कहना है कि हमने वोट दिया था। जेसीएम के छात्र नेता रि-काउंटिंग की मांग कर रहे थे।
    दरअसल आरयू के पीजी विभाग के पांच पदों के लिए वोटों की गिनती आर्यभट्ट सभागार में सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई। 1:30 बजे तक शांतिपूर्ण मत गणना चल रही थी। पांचवें राउंड की गिनती चल रही थी। प्रेसिडेंट पद के प्रत्याशी अतुल कुमार भगत को इस राउंड में कुल 98 मत मिले थे। लेकिन पोस्टिंग शून्य अंक किया गया। प्रेसिडेंट पद के ही प्रत्याशी सौरभ कुमार को एक मत वोट मिले था, लेकिन 80 मद दे दिया गया।
    अतुल का कहना था कि मुझे शून्य अंक नहीं आ सकता है। क्योंकि मैं अपना वोट दिया था। इसके बाद रिटर्निंग अफसर को आवेदन देकर रिकाउंटिंग का आग्रह किया। तब तक अतुल के समर्थक पहुंच गये और पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
    आरयू प्रशासन द्वारा काफी संख्या में पुलिस बुला लिया गया। इसके बाद हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को कैंपस से बाहर निकाला गया। डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा द्वारा रिकाउंटिंग की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स शांत हुए। हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स ने एबीवीपी कार्यकतार्ओं पर सरकार के सहयोग से चुनाव में जीतने का आरोप लगाया है।
    अधिकारियों ने इसे ट्रांसक्रिप्शन एरर बताया
    मतगणना में लगे अधिकारियों ने कहा कि पोस्टिंग करने में त्रुटि हुई है। इसे ट्रांसक्रिप्शन एरर कह सकते हैं। इसमें पक्षपात जैसी कोई बात नहीं है। क्योंकि जिसे 79 की जगह शून्य वोट मिले वह जीत के रेस में नहीं था। जिसे एक मत की जगह 80 मिले थे, वह भी जीत के रेस में नहीं था।

    1. मारवाड़ी कॉलेज
    अध्यक्ष- अब्दुल जमाल
    उपाध्यक्ष-रिषभ तिवारी
    सचिव- रिषभ राज
    संयुक्त सचिव- नीरज कुमार
    उप सचिव- प्रगति कुमारी
    2. केओ कॉलेज
    अध्यक्ष- दिलीप उरांव
    उपाध्यक्ष-रश्मि किंडो
    सचिव- बिनेश उरांव
    संयुक्त सचिव- प्रियंका कुमारी
    उप सचिव- गीता खड़िया
    3. सिमडेगा कॉलेज
    अध्यक्ष- निरंजन तिर्की
    उपाध्यक्ष- अनमोल तिर्की

    सचिव- गुरु चरण साईं
    संयुक्त सचिव- अलिश केरकेट्टा
    उप सचिव- रूथ होरो
    4. केसीबी बेड़ो
    अध्यक्ष- हीरामुनि
    उपाध्यक्ष- सुखदेव उरांव
    सचिव- रोहन कुमार
    संयुक्त सचिव- विष्णु उरांव
    उप सचिव- सुनीता कुमारी
    5. मांडर कॉलेज
    अध्यक्ष- बुद्धनाथ उरांव
    उपाध्यक्ष- कृति उरांव
    सचिव- संदीप उरांव
    संयुक्त सचिव- श्याम किशोर मुंडा
    उप सचिव- शनि उरांव

    6. बिरसा कॉलेज खूंटी
    अध्यक्ष- भुवनेश्वर मुंडा
    उपाध्यक्ष- अमित महतो
    सचिव- सौरभ कुमार साहू
    संयुक्त सचिव- सुप्रिया कच्छप
    उप सचिव- नीलिमा श्वेता लकड़ा
    7. पीपीके कॉलेज बुंडू
    अध्यक्ष- अमित मुंडा
    उपाध्यक्ष- सुरेंद्र लोहरा
    सचिव- बुधराम मुंडा
    संयुक्त सचिव- अंजना मुंडा
    उप सचिव- शिवानी कुमारी
    8. रांची वीमेंस कॉलेज
    अध्यक्ष-सीमा कुमारी
    उपाध्यक्ष- अमिषा सिन्हा

    सचिव- प्रगति प्रियदर्शिनी
    संयुक्त सचिव- सीमा कुमारी
    उप सचिव- रिम्मी कुमारी सिंह
    9. बीएनजे सिसई
    अध्यक्ष- डब्लु उरांव
    उपाध्यक्ष- विनिता कुमारी
    सचिव- रानी कुमारी
    संयुक्त सचिव- रॉकी राज कुमार
    उप सचिव- पृथ्वी राज साहू
    10. डोरंडा कॉलेज
    अध्यक्ष- सचिन कुमार
    उपाध्यक्ष- विवेक राज
    सचिव- मोहित कुमार
    संयुक्त सचिव- बरखा कुजूर
    उप सचिव- सुमित साहू
    11. आरएलएसवाइ कॉलेज
    अध्यक्ष- पप्पू कुमार महतो
    उपाध्यक्ष- अनिल कुमार राणा
    सचिव- रवि अग्रवाल
    संयुक्त सचिव- अनिल कुमार शर्मा
    उप सचिव- सोनाली मांझी
    12. आरटीसी बीएड कॉलेज
    अध्यक्ष- विक्रम विनय
    उपाध्यक्ष- रवि शेखर
    सचिव- सुमित तिवारी
    संयुक्त सचिव- अभिषेक कुमार
    उप सचिव- नीलम तिर्की
    13. जेएन कॉलेज धुर्वा
    अध्यक्ष-सागर कुमार
    उपाध्यक्ष- प्रदीप उरांव
    सचिव-अनिल कुमार साहू
    संयुक्त सचिव- रवि कुमार साहनी
    उप सचिव- जॉनी टोप्पो
    14. एसएस मेमोरियल
    अध्यक्ष- अंकित रंजन
    उपाध्यक्ष- शुभम पुरोहित
    सचिव- प्रशांत कुमार
    संयुक्त सचिव- जूली कुमारी
    उप सचिव- जन्मेजय सिंह
    15. पीजी विभाग
    अध्यक्ष- सुधीर महतो
    उपाध्यक्ष- दिव्या पाठक
    सचिव- राहुल मुंडा
    संयुक्त सचिव- अनिकेत अमन
    उप सचिव- नीरज कुमार

    Raghuvar has become the pivot of Jharkhand politics
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की राजनीति के धुरी बन गये हैं रघुवर
    Next Article शेयर बाजार में बूम, एक घंटे में कमाये पांच लाख करोड़ रुपये
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version