Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»29 को दिन में दो बजे शपथ लेंगे हेमंत
    Top Story

    29 को दिन में दो बजे शपथ लेंगे हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची।  मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने गुरुवार को गठबंधन विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन से मिल कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्य सचिव ने यह आमंत्रण स्थापित प्रोटोकॉल के तहत दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ उनके परिवार के लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। अन्य मंत्रियों का नाम तय होने के बाद उन्हें भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दिन के दो बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद कैबिनेट की भी बैठक होगी। आमंत्रण मिलने के बाद समर्थकों ने गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को बधाई दी।

    मंंत्रियों के नाम अभी तय नहीं हुए : हेमंत
    मौके पर हेमंत सोरेन ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि अन्य मंत्रियों का नाम अभी तय नहीं हुआ है। तय होने के बाद इसकी जानकारी दे दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    नये विधानसभा भवन में होगी पहली बैठक
    भावी मुख्यमंत्री ने कहा कि नये विधानसभा भवन में ही नव निर्वाचित विधायकों की पहली बैठक होगी। इसकी तैयारी पहले से ही की जा रही है।

    मैंने किया था विस भवन का शिलान्यास
    हेमंत सोरेन ने कहा कि नये विधानसभा भवन का शिलान्यास 22 जनवरी, 2014 को उन्होंने ही किया था, लेकिन इसे कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने साफ किया कि लोगों के नहीं मानने पर उन्हें कोई गिला-शिकवा नहीं है। सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य की सबसे बड़ी पंचायत को अपना भवन मिल गया है। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने दोहराया कि वह सभी का सहयोग लेकर राज्य का विकास करना चाहते हैं। उनके मन में कोई राग या द्वेष नहीं है।

    Hemant will take oath at 2 pm on 29th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआइडी और विशेष शाखा की फाइलें नष्ट की जा रही हैं : सरयू
    Next Article 118 साल में दूसरी बार इतनी ठंडी दिल्ली?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version