Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीआइडी और विशेष शाखा की फाइलें नष्ट की जा रही हैं : सरयू
    Top Story

    सीआइडी और विशेष शाखा की फाइलें नष्ट की जा रही हैं : सरयू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सीआइडी और स्पेशल ब्रांच में अहम कागजात एवं फाइलें नष्ट किये जाने की आशंका जतायी है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि पुलिस विभाग के स्पेशल ब्रांच और सीआइडी में अहम कागजात नष्ट किये जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इन दोनों विभागों में महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित कागजातों और फाइलों को छांटकर नष्ट किया जा रहा है। इसमें अनौपचारिक सूचनाएं एवं जांच प्रतिवेदन शामिल हैं। इसी प्रकार भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं ऊर्जा विभाग में भी महत्वपूर्ण सूचनाओं से संबंधित फाइलों को नष्ट किया जा रहा है।
    श्री राय ने मुख्य सचिव से इन सूचनाओं के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जतायी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मंत्रिमंडल निगरानी विभाग के अधीन कार्यरत एसीबी आदि से संबंधित मामलों के निष्पादन की कार्रवाई नहीं हो। नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तिथि 29 दिसंबर निर्धारित की गयी है। इसलिए मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय को तत्काल प्रभाव से मात्र कार्यवाहक कार्यालय तक ही सीमित रहने का निर्देश दिया जाना चाहिए और किसी प्रकार के नीतिगत विषयों पर निर्णय लेने से परहेज करना चाहिए।
    डीजी रैंक के अधिकारी ने की जांच
    इधर सरयू राय की शिकायत पर गुरुवार को गृह विभाग हरकत में आया। मुख्य सचिव डीके तिवारी ने गृह सचिव को तत्काल सीआइडी कार्यालय की जांच करने को कहा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के डीजी पीआरके नायडू सीआइडी कार्यालय पहुंचे और फाइलों की जांच की। राजा-रानी स्थित कोठी से वह सीधा रेल एडीजी प्रशांत सिंह के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रशांत सिंह को अपने साथ लिया और सीआइडी के एडीजी अनुराग गुप्ता के आॅफिस में गये। वहां सघन जांच की। एडीजी के कार्यालय की जांच के बाद उन्होंने दूसरे कमरों की भी जांच की। अपनी पहली मौखिक रिपोर्ट में उन्होंने गृह विभाग को बताया कि उन्हें वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार सरयू राय की शिकायत की विस्तार से जांच शुरू कर दी गयी है। तमाम महकमों की संवेदनशील फाइलों के मूवमेंट से लेकर उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है।
    यथाशीघ्र उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो: भाजपा
    भाजपा ने सरयू राय की शिकायत की जल्द से जल्द उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि यह बहुत ही गंभीर आरोप है और मुख्य सचिव को इसकी उच्चस्तरीय जांच अविलंब करनी चाहिए। अगर जांच में कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाये, तो उस पर तत्काल प्रभाव से एफआइआर दर्ज कर कानून सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन अगर आरोप निराधार निकलता है, तो इस विषय पर भी मुख्य सचिव को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ वरिष्ठ राजनीतिज्ञों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी जांच के बावजूद पुष्टि नहीं हो पा रही थी। इसलिए इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच कर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक भी करने की आवश्यकता है।

    CID and special branch files are being destroyed: Saryu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरघुवर के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेंगे हेमंत
    Next Article 29 को दिन में दो बजे शपथ लेंगे हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 4, 2025

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version