Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पॉस्को-दुष्कर्म मामलों की ट्रायल के लिए 22 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें
    Top Story

    पॉस्को-दुष्कर्म मामलों की ट्रायल के लिए 22 फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताबड़तोड़ फैसला लेना और आदेश देना शुरू कर दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना पहला आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने बलात्कार और पोस्को एक्ट के लंबित मामलों पर त्वरित सुनवाई के लिए राज्य में 22 फास्ट ट्रैक विशेष अदालत बनाने का आदेश दिया है, ताकि इन मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जा सके। मुख्यमंत्री ने इन फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय की प्रशासनिक स्थापना का आदेश दिया। साथ ही इसके संचालन के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के 22 पद और उसके संचालन के लिए प्रत्येक न्यायालय में वर्ग तीन और वर्ग चार के सात-सात पद, अर्थात कुल 154 अराजपत्रित पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है।

    कैबिनेट की पहली बैठक का था निर्णय
    बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद 29 दिसंबर को हुई पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं तथा अवयस्कों के विरुद्ध हो रहे यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के बारे में प्रत्येक जिला में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करते हुए न्यायिक पदाधिकारियों के आवश्यक पदों के सृजन का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री का यह आदेश उसी फैसले को लागू करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

    पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू, 78 विधायकों ने ली शपथ
    रांची। झारखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने विधानसभा के नये सदस्यों को शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने प्रोटेम स्पीकर का अभिवादन किया और पंचम विधानसभा के लिए सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सदन के नेता के तौर पर वह विधानसभा में अपने चैंबर में भी गये और कुर्सी संभाली। वह खुद अपनी कार ड्राइव करते हुए विधानसभा पहुंचे। सदन में मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों से मिलकर अभिवादन स्वीकार किया। झामुमो विधायक समीर मोहंती सत्र में उपस्थित नहीं हो सके। इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं होने के कारण नेता प्रतिपक्ष का आसन खाली रहा। विधानसभा में 55 विधायकों ने हिंदी में, जबकि धनबाद के राज सिन्हा, राजमहल के अनंत ओझा और बोकारो से भाजपा के विधायक बिरंची नारायण ने संस्कृत में शपथ ली।

    वहीं अंगिका भाषा में देवघर के नारायण दास, गढ़वा के मिथिलेश ठाकुर और गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल ने शपथ ली। बंधु तिर्की ने कुड़ुख और कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नागपुरी में शपथ ली। हो भाषा में शपथ लेनेवाले विधायकों में दीपक बिरुआ, निरल पूर्ति, सोनाराम सिंकू, दशरथ गगराई शामिल थे। साथ ही सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम, रामदास सोरेन ने संथाली भाषा में शपथ ली। इसके अलावा 55 विधायकों ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इस दौरान 78 विधायकों ने सोमवार को शपथ ली। 81 में से एक सीट पर प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी, दूसरी सीट दुमका पर सीएम हेमंत सोरेन और तीसरी सीट पर समीर मोहंती शपथ ग्रहण नहीं कर सके।

    विस में आज-कल क्या-क्या
    मंगलवार को ही विस सत्र में स्पीकर का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश होगा। इस पर चर्चा अगले दिन की जायेगी। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सत्ता और विपक्ष के नेता अपना-अपना पक्ष रखेंगे।

    22 fast-track special courts for Posco-rape cases trial
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत ने दुमका सीट छोड़ी, रवींद्रनाथ होंगे स्पीकर
    Next Article भाजपा में लौटेंगे बाबूलाल बनेंगे विधायक दल के नेता?
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version