Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बलिया : ‘आत्मनिर्भर’ बनने को स्कूली ड्रेस बनाने का हुनर सीख रहीं महिलाएं
    Breaking News

    बलिया : ‘आत्मनिर्भर’ बनने को स्कूली ड्रेस बनाने का हुनर सीख रहीं महिलाएं

    azad sipahiBy azad sipahiMay 29, 2020Updated:May 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बलिया । कोरोना पर काबू करने को लागू पूर्णबन्दी (लॉकडाउन) में महिलाओं के लिए घर चलाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में हुई पहल की प्रसंशा हो रही है। स्कूली ड्रेस बना कर महिलाएं अपनी आर्थिक सेहत सुधारेंगी।
    संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग कोरोना के कारण पैदा हुए संकट में अहम रोल अदा कर रही हैं। नित नए आइडिया लेकर आती हैं, जिसमें लोगों की माली हालत में सुधार की गुंजाइश रहती है। उन्ही की पहल पर स्कूली ड्रेस बनाने में जिले की महिला स्वयं सहायता सेवा समूह की सदस्य अपना सक्रिय योगदान देने को तैयार हैं।
    इन महिला सदस्यों स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिलाधिकारी एसपी शाही ने एक दिन पहले जिला उद्योग केन्द्र के प्रांगण में स्कूली ड्रेस बनाने के तकनीकी प्रशिक्षण के पहले सत्र का उद्घाटन किया। जिला उद्योग केन्द्र व सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बलिया के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे कार्यक्रम में प्रशिक्षण को तीन लेवल में बांटा गया है।पहला स्कूली ड्रेस को मापने का तरीका, दूसरा कपड़े की कटिंग प्रोसेस और तीसरा सिलाई करना है। डीएम श्री शाही ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एक कोर टीम का गठन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर मदद की जायेगी।
    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज की व्यवस्था के अन्तर्गग प्रथम सहयोग सभी बीडीओ व परियोजना अधिकारी डूडा का होगा, जिनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों का गठन करवाकर, समूहों के खाते बैंक में खुलवाने हैं। द्वितीय सहयोग ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला उद्योग केन्द्र का होगा, जिनके द्वारा समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। तीसरे सहयोग के रूप में मेसर्स खालसा बैग हाऊस को कच्चे माल की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।
    साथ ही स्कूली ड्रेस से सम्बन्धित कारीगरों के माध्यम से विशेष तकनीकी जानकारी देने के साथ स्कूली ड्रेस के विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उद्देश्य यही है कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्य पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
    Next Article डोरंडा के कुसाई कॉलोनी स्थित निरंजन कुमार के घर पर एसीबी का छापा
    azad sipahi

      Related Posts

      सरकारी नौकरी की मांग पर पटना में छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी; वाटर कैनन से रोका गया मार्च

      August 25, 2026

      युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से मिल रही नौकरियां, अगले 6 महीने में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बांटेगी सरकार: सीएम योगी

      August 25, 2026

      मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से नाराज शंकराचार्य, बोले- शास्त्रों पर टिप्पणी से पहले करें अध्ययन

      August 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकारी नौकरी की मांग पर पटना में छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी; वाटर कैनन से रोका गया मार्च
      • नेपाल में पदमुक्त किए गए 1,594 से अधिक सरकारी पदों में से अब तक 200 पदों पर हुई नियुक्ति
      • युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया से मिल रही नौकरियां, अगले 6 महीने में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बांटेगी सरकार: सीएम योगी
      • 17 चोरी की बाइक बरामद, वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
      • रिनपास में 2007 से स्थायी निदेशक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version