Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सिसोदिया ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र, होम आइसोलेशन की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग
    देश

    सिसोदिया ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र, होम आइसोलेशन की पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उप-राज्यपाल ने अब जो नई व्यवस्था बनाई है कि कोरोना के हर मरीज को क्वारंटाइन सेंटर जाना जरूरी है, इससे बड़ी समस्या पैदा हो गई है। व्यक्ति को पॉजिटिव आते ही क्वारंटाइन सेंटर जाना पड़ता है। अगर वो नहीं जाता तो उसे पुलिस और प्रशासन के फोन आने लगते हैं।

    सिसोदिया ने कहा कि मैंने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर इस आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया है। दिल्ली में होम आइसोलेशन के लिए उप-राज्यपाल के आदेश ने केजरीवाल सरकार की समस्या बढ़ा दी है। ऐसे में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनसे अपील की है कि होम आइसोलेशन को लेकर दिल्ली सरकार की जो पुरानी नीति थी उसी को लागू करने के आदेश दिए जाएं। इसके लिए सिसोदिया ने उप-राज्यपाल को पत्र लिखा है। इस बात की जानकारी उन्होंने ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में दी।
    सिसोदिया ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में होम आइसोलेशन को लेकर उप-राज्यपाल बैजल द्वारा दिए गए आदेशों के बाद से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को क्वारंटीन सेंटर जाने का डर सता रहा है। अगर अब कोई कोरोना संक्रमित होता है तो उसे क्वारंटीन सेंटर जाकर जांच के लिए लाइन में लगना होगा। जिससे लोगों की समस्या तो बढ़ेगी ही साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ेगा।
    सिसोदिया ने कहा कि अगर एंबुलेंस संक्रमित लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाने के लिए लगाई जाती है तो वो पहले किसे ले जाएं, गंभीर स्थिति में जो मरीज है उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाए या जो संक्रमित एसिंप्टोमेटिक है और सामान्य स्थिति में है उसे क्वारंटीन सेंटर ये जांचने के लिए ले जाएं कि होम आइसोलेशन मिल सकता है या नहीं।
     दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेश पर रोक का पहले दिन से विरोध किया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपना फैसला बदला और होम आइसोलेशन के लिए जांच और घर में दो कमरे होने की शर्ती रखी। इसके साथ ही मरीज को गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं होना चाहिए तभी उसको होम आइसोलेशन दिया जाएगा। इन सबकी जांच के लिए उसे पहले क्वारंटीन सेंटर जाना होगा।
    सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने उप-राज्यपाल बैजल को पत्र में लिखा है कि वो जल्द से जल्द राज्य आपदा प्रंबधन प्राधिकरण की बैठक बुलाएं और पुरानी व्यवस्था लागू करने के आदेश दें।
    उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2,909 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार पहुंच गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 58 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 2,233 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बीते तीन दिन से प्रतिदिन संक्रमण के 3 हजार या उससे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले रविवार को मृतकों की संख्या 2,175 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमितों की संख्या अब 62,655 हो गई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपतंजलि का दावा- कोरोनिल से 7 दिन में 100% कोरोना मरीज रिकवर
    Next Article लाॅकडाउन में निर्माण कार्य वाले 2 करोड़ श्रमिकों को 4957 करोड़ रुपये की मिली सहायता
    sonu kumar

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version