Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सिदो-कान्हू के वंशज की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती
    Jharkhand Top News

    सिदो-कान्हू के वंशज की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। राज्य में सियासत के केंद्र में आ चुके हूल क्रांति के नायक शहीद सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की मौत की गुत्थी सुलझाना झारखंड पुलिस के लिए आसान नहीं है। साहेबगंज के भोगनाडीह गांव के रहनेवाला रामेश्वर मुर्मू का शव 12 जून को एक खेत में मिला था। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने सबसे पहले अप्राकृति मौत का मामला दर्ज किया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजनों ने रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया था। पुलिस को लगा कि यह अस्वाभाविक मौत है।

    पांच दिन बाद सामने आयी पत्नी
    रामेश्वर मुर्मू की पत्नी पांच दिन बाद थाना पहुंची और आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गयी है। इसमें सद्दाम अंसारी और कुछ अन्य लोगों का हाथ है। यह भी आरोप लगाया गया कि एक संथाली युवती को सद्दाम छेड़ा करता था, जिसका विरोध रामेश्वर मुर्मू करते थे। इसी से नाराज होकर सद्दाम और कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने तब इस मामले को हत्या में बदल दिया। साहेबगंज के कुछ पुलिस अधिकारी आरोपों की जांच कर ही रहे थे कि सद्दाम अंसारी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की, लेकिन उसने आरोपों से बार-बार इनकार किया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उलझी गुत्थी
    रामेश्वर मुर्मू के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का अनुसंधान एक तरह से ठहर गया। रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति का रुकना था। रामेश्वर की उम्र करीब 47 वर्ष थी और वह नशे का आदी भी थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं और न ही गला दबाने का ही लक्षण मिला। इस रिपोर्ट के बाद मामला उलझ गया।

    क्या कर सकती है पुलिस
    अब पुलिस के सामने पहली चुनौती यह तय करने की है कि रामेश्वर मुर्मू की स्वाभाविक मौत हुई या किसी और वजह से उनकी जान गयी। पुलिस ने अब तक उस युवती से पूछताछ नहीं की है, जिसे छेड़ने का आरोप सद्दाम अंसारी पर लगा है। उस युवती के बयान से ही इस मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। दूसरा रास्ता यह है कि रामेश्वर मुर्मू के शव को कब्र से निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाये और चिकित्सकों के बयान भी लिये जायें और पुलिस के बड़े अफसर इसकी जांच करें।

    सियासत गरमायी
    इस बीच रामेश्वर मुर्मू की मौत के मामले पर सियासत भी गरम हो गयी है। भाजपा ने इस मामले की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए परिजनों के आंदोलन का समर्थन किया है, जबकि झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि सीबीआइ जांच से उन्हें आपत्ति नहीं है।

    Challenge for the police to unravel the death of the descendant of Sido-Kanhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंक्रमण की वजह से श्रावणी मेला का आयोजन संभव नहीं : हेमंत
    Next Article कानपुर : पुलिस पर फायरिंग, DSP समेत 8 शहीद
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version