Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बाढ़ से असम के 20 जिले के 13,26,815 लोग प्रभावित
    राज्य

    बाढ़ से असम के 20 जिले के 13,26,815 लोग प्रभावित

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बाढ़ की वजह से असम के अब भी 20 जिले प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में 22 मई से बाढ़ के हालात जो बने, वह अभी भी कामय है। हालांकि, बीच में हालात काफी सामान्य हो चुके थे लेकिन अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिसके चलते बाढ़ के हालात बेकाबू हो गए।

    केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाटी (जोरहाट), धुबरी में ब्रह्मपुत्र; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) में जिया भराली; धरमतुल (नगांव) में कपिली और रेड ब्रिज (बरपेटा) में बेकी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, चिरांग, दरंग, नलबाड़ी, बरपेटा, बंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमार, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया जिला के 49 राजस्व सर्किल के 1636 गांवों के 13,26,815 लोग प्रभावित हुए हैं।

    बदली स्थिति में बाढ़ से 20 जिलों के 67,628.06 हेक्टयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 156 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के लिए 11.741 व्यक्ति शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ में शुक्रवार को 01 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस बाढ़ में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है।

    बाढ़ के चलते 6,83,913 बड़े जानवर, 3,19,942 छोटे जानवर तथा 9,10,146 पोल्ट्री बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 40 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं अन्य 35 मकानों को भी नुकसान हुआ है।

    बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, सर्किल अधिकारी, स्थानीय नागरिक, सिविल डिफेंस, आईडब्ल्यूटी की टीमों को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 127 नावें तैनात की गई हैं। बाढ़ में फंसे 1189 लोगों को बाहर निकलाकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावितों के बीच सरकार की ओर से 5661.99 क्वींटल चावल, 1042.50 क्वींटल दाल, 293.08 क्वींटल नमक और 3304.62 लीटर सरसों के तेल के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया है। बाढ़ के चलते कई सड़कें, बांस व आरसीसी के कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलद्दाख के गलवान घाटी में हुए हमले पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन
    Next Article एमपी बोर्ड: 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
    sonu kumar

      Related Posts

      वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली

      May 20, 2025

      आईएसआई समर्थित बीकेआई के छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस की गाेली से एक घायल

      May 20, 2025

      236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली
      • इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना
      • डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित
      • अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता, तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक
      • तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा में पहली बार पहुंची राहत सामग्री, यूएन ने कहा- ‘ये तो सिर्फ शुरुआत है’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version