Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कोरोना कहर के बावजूद शॉपिंग मॉल्स में बढ़ी बिक्री
    बिजनेस

    कोरोना कहर के बावजूद शॉपिंग मॉल्स में बढ़ी बिक्री

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, अनलॉक के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विभिन्न शॉपिंग मॉल्स में लोगों की आवाजाही और बिक्री बढ़ गई है। कारोबारियों ने बताया कि कोरोना का संक्रमण अब सबसे अधिक रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन लोग खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे। पिछले महीने की 8 जून से ही कोलकाता के सारे शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति मिल गई थी। उसके बाद से धीरे-धीरे लोगों का आना जाना शुरू हुआ था।

    अब जबकि जुलाई के दूसरे सप्ताह में संक्रमण सबसे तेज गति से बढ़ रहा है तो लोग भी तेजी से खरीददारी करने लगे हैं। इसकी वजह यह है कि अभी भी अधिकतर जगहों पर वर्क फ्रॉम होम की अनुमति है और घर पर रहने वालों को आसपास मौजूद शॉपिंग मॉल में जाने का समय आसानी से मिल जा रहा है। इसके अलावा कोलकाता में लॉकडाउन मानकों को आसान बनाने के बाद शॉपिंग मॉल्स में बिक्री बढ़ी है।

    इन प्रतिष्ठानों के अधिकारियों ने बताया कि शॉपिंग माल में आने वाले लोग कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में औसतन अधिक खरीदारी कर रहे हैं। शॉपिंग मॉल में पूर्ण लॉकडाउन के दौरान कोई आमदनी नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रखरखाव और अन्य मदों में खर्च करना पड़ा। एक्रोपोलिस मॉल के एक अधिकारी ने बताया कि जून के मुकाबले जुलाई में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। बिक्री में सुधार हो रहा है और 90 फीसदी  से अधिक दुकानें खुली हैं।

    क्वेस्ट मॉल के अधिकारियों ने भी दावा किया है कि 90 फीसदी से अधिक दुकानें खुली हैं। जून के मुकाबले लोगों की आवाजाही दोगुनी हो गई है और बिक्री भी बढ़ रही है। साउथ सिटी मॉल के अधिकारियों ने भी दावा किया है कि प्रतिष्ठान के अधिकांश स्टोर खुले हैं और बिक्री भी बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी फुटपाथ पर कारोबार की अनुमति नहीं है। इसलिए अधिक संख्या में लोग शॉपिंग मॉल्स का ही रुख कर रहे हैं। उम्मीद है यह ट्रेंड बरकरार रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित
    Next Article गुवाहाटी में भू-स्खलन के दौरान दो युवकों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version