Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»BJP MLA ढुल्लू महतो को हाइकोर्ट से मिली जमानत
    Jharkhand Top News

    BJP MLA ढुल्लू महतो को हाइकोर्ट से मिली जमानत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने रेप का प्रयास मामले में ढुल्लू महतो को जमानत प्रदान कर दी। वह शुक्रवार को जेल से बाहर आ गये। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास था। हमने खुद सीबीआइ जांच की मांग की थी।
    कोर्ट ने पूर्व में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने इस मामले में तीन साल बाद प्राथमिकी दर्ज कराने एवं देरी का कारण स्पष्ट नहीं करने को आधार बनाते हुए जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। पूर्व की सुनवाई में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने कोर्ट को बताया था कि रेप का प्रयास का आरोप लगाकर राजनीतिक साजिश के तहत ढुल्लू महतो को फंसाया गया है। रेप का प्रयास का आरोप लगाने वाली महिला ने घटना नवंबर 2015 की बतायी है। उसकी ओर से नवंबर 2018 में आॅन लाइन प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। बाद में थाना में अक्टूबर 2019 में प्राथमिकी रजिस्टर किया गया। प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी का कारण तथाकथित पीड़िता ने नहीं बताया।
    वहीं राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि ढुल्लू महतो के खिलाफ 35 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दूसरी ओर प्रार्थी की ओर से बताया गया था कि इन मामलों में से 33 मामलों में या तो ढुल्लू महतो बरी हो चुके हैं या पुलिस ने आरोप पत्र दायर नहीं किया है। इससे ढुल्लू के खिलाफ दर्ज 33 केस समाप्त हो चुके हैं। दो मामलों में अदालत में अपील दायर की गयी है। झारखंड में नयी सरकार आने के बाद ढुल्लू महतो के खिलाफ बेवजह कई आपराधिक केस किये गये हैं।
    प्रतिवादी की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि ढुल्लू महतो को जमानत मिलने पर वह गवाहों को धमकी देकर केस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनके द्वारा ट्रायल को भी प्रभावित किया जा सकता है। बता दें कि ढुल्लू महतो मई 2020 से जेल में हैं।

    BJP MLA Dhullu Mahato gets bail from High Court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोविड सेंटर से फरार भाजपा नेता का हत्यारोपी गिरफ्तार
    Next Article सरयू राय का नया खुलासा : फर्जी मेनहर्ट को नियुक्त किया गया कंसल्टेंट
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version