Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»41 कोल ब्लॉकों की नीलामी टली
    Jharkhand Top News

    41 कोल ब्लॉकों की नीलामी टली

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने 18 अगस्त को होने वाली 41 कोल ब्लॉकों की नीलामी को दो महीने के लिए टाल दिया है। अब 29 अक्टूबर को नीलामी होगी। इसके लिए नये सिरे से कार्यक्रम जारी किये जोयेंगे। नीलामी स्थगित करने को लेकर मंत्रालय की तरफ से कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला और मजदूरों के विरोध को मुख्य कारण माना जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत व्यावसायिक खनन का निर्णय लिया है। इसके तहत 18 जून को 41 कोल ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी हुई थी। यह नीलामी 18 अगस्त को होनेवाली थी।

    झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
    नीलामी के लिए झारखंड के नौ कोल ब्लॉकों को चुना गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 जून को केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिख कर नीलामी प्रक्रिया को स्थगित करने का आग्रह किया था। इसकी वजह लॉकडाउन को बताया गया था। केंद्र ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया था। इसके बाद झारखंड सरकार ने 21 जून को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोल ब्लॉकों की नीलामी के प्रति झारखंड सरकार के विरोध को देखते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी 30 जुलाई को रांची आये और मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत की थी। उस दिन जोशी ने कहा था कि सभी मुद्दे सुलझ गये हैं। सीएम हेमंत ने कहा था कि उन्होंने अपनी बात रख दी है और अब फैसला केंद्र को लेना है।

    मजदूर संगठन भी कर रहे हैं विरोध
    कोल ब्लॉक नीलामी का मजदूर संगठन भी विरोध कर रहे हैं। सभी पांच केंद्रीय ट्रेड यूनियन इंटक, बीएमएस, एचएमएस और एटक ने इसी मुद्दे पर दो से चार जुलाई तक कोयला सेक्टर में हड़ताल की थी। उन्होंने 18 अगस्त को फिर से हड़ताल की घोषणा कर रखी है।

    कोल ब्लॉक लेनेवाले लोग भी नहीं दिखा रहे रुचि
    एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआइ सदस्य रमेंद्र कुमार ने कहा कि स्थितियां नीलामी के अनुकूल नहीं हैं। कोल ब्लॉक लेने वाले लोग भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसमें कानूनी अड़चन भी है। सीटू के वरीय नेता एवं जेबीसीसीआइ सदस्य डीडी रामानंदन ने कहा कि सरकार की मंशा ही साफ नहीं है।

    Hemant Soren is the name for turning challenges into opportunities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनौतियों को अवसर में बदलने का नाम है हेमंत सोरेन
    Next Article राहुल और प्रियंका गांधी से मिले सचिन पायलट, सकारात्मक रही बैठक
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version