Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आप तो बहुत तेज हैं, आपको समय क्यों चाहिए
    Top Story

    आप तो बहुत तेज हैं, आपको समय क्यों चाहिए

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बॉम्बे हाइकोर्ट ने गुरुवार को बीएमसी के खिलाफ लगायी कंगना रनौत की अर्जी पर सुनवाई की। एक्ट्रेस ने यह याचिका मणिकर्णिका फिल्म्स के आॅफिस में तोड़-फोड़ के खिलाफ लगायी थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि तोड़ी गयी प्रॉपर्टी को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान बेंच ने बीएमसी पर तंज कसा कि आप तो बहुत तेज हैं, फिर आपको और समय क्यों चाहिए।
    अगले हफ्ते अपना पक्ष लेकर पेश हों बीएमसी और राउत
    केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस एसजे काठवल्ला और जस्टिस आरआइ छागला की बेंच ने कहा कि मानसून में आप लोगों (बीएमसी) ने कार्रवाई की। ऐसे में और ज्यादा दिन सुनवाई नहीं टाल सकते। जब कार्रवाई करने की बात थी तो आपने बहुत तेजी दिखायी। जब जवाब देने की बात आयी तो सुस्ती दिखायी जा रही है। किसी का घर तोड़ दिया गया है। हम बरसात के मौसम में उस ढांचे को इस तरह से रहने नहीं दे सकते। याचिकाकर्ता के वकील कल से यानी 25 सितंबर से इस केस पर अपना पक्ष रख सकते हैं।
    इसके बाद बेंच ने बीएमसी के अधिकारी और संजय राउत को अगले मंगलवार यानी 29 सितंबर तक अपना पक्ष लेकर कोर्ट में हाजिर होने को कहा। संजय राउत की ओर से उनके वकील प्रदीप थोरात मौजूद थे। इसके पहले मंगलवार 22 सितंबर को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाइकोर्ट ने एक्ट्रेस के आॅफिस पर बुलडोजर चलाने का आदेश देनेवाले अधिकारी और शिवसेना के सांसद संजय राउत को पक्षकार बनाने की बात कही थी। कंगना की तरफ से संजय राउत के उखाड़ दिया वाले बयान की सीडी हाइकोर्ट को दी गयी थी, जिसके बाद हाइकोर्ट ने यह आदेश दिया।

    मेरे आंसू आ गये
    कंगना ने ट्वीट किया, माननीय हाइकोर्ट, मेरी आंखों में आंसू आ गये। मुंबई की बरसात में मेरा घर गिर रहा है। आपने मेरे टूटे हुए घर के बारे में इतना सोचा, यह मेरे लिए बहुत है। मेरे घावों पर मरहम लगाने के लिए धन्यवाद। मुझे वह सब वापस मिल गया, जो मैंने खोया था।

    You are so fast why do you need time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने किया पशुओं को रोगमुक्त बनाने के अभियान का आगाज
    Next Article छठी जेपीएससी के 326 अधिकारियों को नोटिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी

      July 5, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ

      July 5, 2026

      वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ
      • वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम
      • 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
      • प्रयागराज में सीएम योगी का मेगा इवेंट: 6 जुलाई को करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version