Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत से आहत बॉलीवुड हस्तियों ने जाहिर किया अपना गुस्सा
    ताजा खबरें

    हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत से आहत बॉलीवुड हस्तियों ने जाहिर किया अपना गुस्सा

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता ने 15 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 19 वर्षीय युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला भी किया था। सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। इस घटना ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी हिला कर रख दिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने घटना की कड़ी निंदा की है और आरोप‍ियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
    अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा-‘दुखद दिन। इसे कितने समय तक चलने दिया जा सकता है। हाथरस।’
    अभिनेता रितेश देखमुख ने लिखा- ‘इस क्रूरता और भयावह अपराध के दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। हाथरस।’
    स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया-‘हाथरस के घिनौने, दिल को दहला देने वाले सामूहिक बलात्कार की पीड़िता.. एक और निर्भया ने आज सुबह दम तोड़ दिया.. हमारी हैवानियत का कोई अंत नहीं है. हम एक बीमार अमानवीय समाज बन चुके हैं. शर्मनाक. दुःखद।’
    अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा-‘अगर दल‍ित शब्द ने आपको रेप की बर्बरता और क्रूरता से ज्यादा चोट पहुंचाया है तो फिर यह परेशानी है आपको क्या लगता है? हमें एक साथ आवाज उठानी होगी, ऐसे समाज का निर्माा करें जहां जात‍ि के कोई मायने ना हो और लड़क‍ियां सच में जी सके।’
    अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट किया-‘इन रेपिस्ट को पब्ल‍िक के सामने गोली मार देना चाहिए, इस तरह के क्रूर गैंगरेप की घटनाओं का यही एक उपाय है. इस देश में हमारी बेट‍ियां कब सुरक्ष‍ित होंगी? कितना शर्मनाक।’
    मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा-‘एक और गैंगरेप, एक और निर्भया, यह तब तक नहीं रुकेगी, जब तक कि आरोपियों को सार्वजनिक रूप से जिंदा नहीं जलाया जाता, इस तरह के घृणित अपराध के लिए कोई दया नहीं हो सकती। यह आपको कैसे नाराज नहीं कर सकता। जस्टिसफॉरमनिष, हाथरस।’
    19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी और उसकी जीभ काट डाली थी। उसे मरा हुआ समझ छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की मौत के बाद उसके गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनू सूद ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में लिया भाग, रामोजी फिल्म सिटी में लगाए पौधे
    Next Article दुमका और बेरमो विस सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव, 10 को नतीजे
    sonu kumar

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version