Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मैनहर्ट घोटाले की जांच शुरू
    Jharkhand Top News

    मैनहर्ट घोटाले की जांच शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची शहर के सीवरेज-ड्रेनेज निर्माण का डीपीआर तैयार करने के लिए मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति में कथित घोटाले की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को प्रारंभिक जांच (पीइ) दर्ज कर ली है। जांच की जद में हैं पूर्व नगर विकास मंत्री रघुवर दास और अन्य। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक अक्टूबर को ही एसीबी को यह आदेश दिया था कि मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार और षडयंत्र के मामले में झारखंड विधानसभा के सदस्य सह सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सरयू राय की शिकायत और उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच करे।
    पूर्व मंत्री सरयू राय ने मैनहर्ट परामर्शी नियुक्ति के इस मामले में दो माह पूर्व ही 18 बिंदुओं पर घोटाले की पूरी घटना को विस्तार से लिखते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में लिखित शिकायत कर जांच की मांग की थी। उनका आरोप था कि एक साजिश के तहत सरकारी खजाने से गलत तरीके से करोड़ों रुपये निकाले गये हैं। उनके आवेदन के आधार पर एसीबी ने सरकार से पत्राचार कर मामला दर्ज करने के लिए अनुमति की मांग की थी। दो माह बाद यानी एक अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने अनुमति देते हुए जांच का आदेश दे दिया था। इस घोटाले की फाइल गुरुवार को पहुंची, जिसके बाद उक्त मामले में पीइ दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
    क्या है मैनहर्ट घोटाला
    आरोप है कि रांची के सिवरेज-ड्रेनेज निर्माण का डीपीआर तैयार करने के लिए मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति एक साजिश के तहत की गयी थी। इसमें योग्यता नहीं रखने वाली कंपनी मैनहर्ट को चुना गया था। इससे पूर्व तत्कालीन नगर विकास सचिव ने तत्कालीन विभागीय मंत्री रघुवर दास के सामने यह प्रस्ताव दिया था कि टेंडर को रद्द कर नया टेंडर निकाला जाये। इस प्रस्ताव को तत्कालीन विभागीय मंत्री ने खारिज कर दिया था और उसी निविदा पर चयन का आदेश जारी किया था। शिकायत यह भी है कि मैनहर्ट के नाम पर जो टेंडर रांची के सिवरेज-ड्रेनेज का डीपीआर तैयार करने के लिए डाला गया था, वह असली मैनहर्ट सिंगापुर का नहीं था, बल्कि इसके लिए भारत में ही इस नाम की कंपनी बनाकर टेंडर डाल दिया गया था।

    Investigation into manhort scam starts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरगना लाला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
    Next Article चीन की हरकतों का सेना करारा जवाब दे रही : CDS रावत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version