Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»दिल्ली पुलिस ने अदालत में दायर की चार्जशीट, दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना है मुख्य आरोपी
    ताजा खबरें

    दिल्ली पुलिस ने अदालत में दायर की चार्जशीट, दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना है मुख्य आरोपी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर हुई हिंसा को लेकर तीस हजारी अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दीप सिद्धू, इकबाल सिंह, मनिंदर मोनी और खेमप्रीत सहित 16 लोगों को आरोपी बनाया है. दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में आरोपियों पर देशद्रोह, दंगा करना, हत्या की कोशिश और डकैती जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट में दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना लाल किले की हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हैं. इतना ही नहीं चार्जशीट में कई बड़े किसान नेताओं के नाम भी शामिल हैं.

     

    तीन हजार पेज की है चार्जशीट

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को तीस हजारी अदालत में यह चार्जशीट दायर की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट करीब 3000 पेज की है, जिसमें से 250 पेज में ऑपरेशनल पार्ट है और इसी ऑपरेशनल पार्ट में यह लिखा है कि कैसे इस पूरी साजिश को रचा गया और फिर अंजाम दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में लक्खा सिधाना सहित 6 अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं.

     

    दिल्ली पुलिस ने 43 मुकदमे दर्ज कर 150 लोगों को किया था गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली और लाल किले में हुई इस हिंसा को लेकर कुल 48 मुकदमे दर्ज किए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये सभी मुकदमे दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और लोकल पुलिस ने दर्ज किए थे. जिनमें 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. इन्हीं 43 मुकदमों में से यह एक मुकदमा है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्‍लैक फंगस के इलाज की कीमतों को कम करने की उठी मांग
    Next Article अब 75 मिनट में हो सकेगी कोविड-19 एंटीबॉडी की पहचान
    sonu kumar

      Related Posts

      ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…

      June 25, 2025

      खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया

      June 25, 2025

      आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version